return to news
  1. सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाई तुरंत प्रभाव से रोक, क्यों लिया यह फैसला, शुगर स्टॉक्स पर पड़ेगा क्या असर?

मार्केट न्यूज़

सरकार ने चीनी के निर्यात पर लगाई तुरंत प्रभाव से रोक, क्यों लिया यह फैसला, शुगर स्टॉक्स पर पड़ेगा क्या असर?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 14, 2026, 08:12 IST

सारांश

Ban on Sugar exports: सरकार ने यह भी कहा कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने से पहले अगर चीनी सीमा शुल्क विभाग या किसी संरक्षक को सौंप दी गई थी, तो खेप को मंजूरी दे दी जाएगी।

शेयर सूची

EIDPARRY
--
BALRAMCHIN
--
शुगर एक्सपोर्ट

भारत सरकार ने लगाई शुगर एक्सपोर्ट पर रोक

केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से 30 सितंबर, 2026 तक या अगले आदेश आने तक चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर निर्यात नीति को 'प्रतिबंधित' (Restricted) से 'निषिद्ध' (Prohibited) कर दिया है। यह प्रतिबंध यूरोपीय संघ और अमेरिका को सीएक्सएल और टीआरक्यू कोटा, अग्रिम प्राधिकरण योजना (Advance Authorisation Scheme, AAS) और अन्य देशों की खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार से सरकार को किए जाने वाले चीनी निर्यात पर लागू नहीं होगा। निर्यात प्रक्रिया में पहले से मौजूद खेपों को भी छूट दी गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों लिया गया फैसला?

इस कदम से ग्लोबल लेवल पर सफेद और कच्ची चीनी की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है, साथ ही प्रतिद्वंद्वी उत्पादक देशों ब्राजील और थाईलैंड को एशियाई और अफ्रीकी खरीदारों को अधिक चीनी भेजने की अनुमति मिलेगी। ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक देश भारत ने घरेलू मांग से अधिक उत्पादन की उम्मीद में मिलों को 15 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात करने की अनुमति दी थी। लेकिन अब लगातार दूसरे साल उत्पादन खपत से कम रहने की आशंका है, क्योंकि प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में पैदावार कमजोर हो रही है। इसके अलावा El Nino की वजह से इस साल मानसून में बाधा आने की आशंकाओं ने अगले सीजन में उत्पादन के अनुमान से कम रहने का खतरा बढ़ा दिया है। डीलरों ने बताया कि निर्यात के लिए स्वीकृत 15 लाख मीट्रिक टन में से व्यापारियों ने लगभग 8 लाख टन के लिए कॉन्ट्रैक्ट किए हैं, जिनमें से 6 लाख टन से अधिक का शिपमेंट पहले ही हो चुका है।

किन परिस्थितियों में मिलेगी छूट?

सरकार ने कहा कि वह कच्ची और सफेद चीनी के निर्यात पर रोक लगाएगी, जबकि निर्यात के लिए तैयार माल को कुछ शर्तों के तहत आगे बढ़ने की अनुमति देगी। सरकार ने कहा कि आधिकारिक नोटिफिकेशन पब्लिश होने से पहले माल की लोडिंग शुरू हो जाने पर ही खेप को अनुमति दी जाएगी। उन मामलों में भी निर्यात की अनुमति होगी जहां शिपिंग बिल दाखिल किया जा चुका है और शिप पहले ही किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंच चुका है या लंगर डाल चुका है। सरकार ने यह भी कहा कि नोटिफिकेशन पब्लिश होने से पहले अगर चीनी सीमा शुल्क विभाग या किसी संरक्षक को सौंप दी गई थी, तो खेप को मंजूरी दे दी जाएगी।

शुगर स्टॉक्स पर टिकी रहेगी नजर

सरकार के इस नोटिफिकेशन के बाद आज शुगर स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजर EID Parry (India) Ltd, Balrampur Chini Mills Ltd, Triveni Engineering & Industries Ltd, Shree Renuka Sugars, Dalmia Bharat Sugar और Piccadily Agro Industries जैसे स्टॉक्स पर टिकी रहने वाली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख