return to news
  1. अडानी एनर्जी से मिला डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को ₹185 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में हलचल

मार्केट न्यूज़

अडानी एनर्जी से मिला डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को ₹185 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में हलचल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 17, 2026, 09:27 IST

सारांश

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड गुजरात स्थित एक इंटीग्रेटेड पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो ‘DICABS’ ब्रांड के तहत कंडक्टर और लो-, मीडियम-, हाई- और एक्स्ट्रा-हाई-वोल्टेज केबल के साथ-साथ संबंधित उत्पाद बनाती है।

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को मिला ऑर्डर (Photo: Shutterstock)

आज शेयर मार्केट खुलते ही डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के स्टॉक्स ग्रीन में नजर आए। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयरों में तेजी क्यों आई, चलिए समझते हैं। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL), जो DICABS ब्रांड के तहत पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इक्विपमेंट बनाती है, ने आज ऐलान किया कि उसे अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) से दो ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स के लिए AL59 एल्युमीनियम अलॉय कंडक्टर की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट कन्फर्मेशन/ लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड में डिलीवरी-एट-प्लेस (DAP) आधार पर निम्नलिखित का डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग, पैकिंग, डिस्पैच और ट्रांसपोर्टेशन शामिल है-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
1- तूतीकोरिन प्रोजेक्ट के लिए 1,050 Km AL59 मूस (Moose) कंडक्टर।
2- पुणे-III प्रोजेक्ट के लिए 3,770 Km AL59 जेबरा (Zebra) कंडक्टर।

इस ऑर्डर की कीमत 1,85,16,45,098 रुपये (लगभग Rs. 185.16 करोड़ रुपये) है, जिसमें पैकिंग, फॉरवर्डिंग, फ्रेट और ट्रांजिट इंश्योरेंस शामिल हैं, लेकिन GST शामिल नहीं है, GST सहित कुल कीमत लगभग 218.49 करोड़ रुपये है। यह कॉन्ट्रैक्ट एक तय प्राइस वेरिएशन फॉर्मूले के जरिए एल्युमीनियम LME और USD/INR की कीमतों में बदलाव से जुड़े वेरिएबल-प्राइस आधार पर है, इसलिए वास्तविक कीमत अलग हो सकती है। डिलीवरी जुलाई 2026 और फरवरी 2027 के बीच होनी है।

इस ऑर्डर को लेकर डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी के वाइस प्रेसिडेंट, कविश शाह ने कहा, ‘एक बड़े ग्राहक का DPIL की कंडक्टर बनाने की क्षमता पर लगातार भरोसा, यह ऑर्डर AESL के साथ कंपनी के मौजूदा संबंधों को और मजबूत करता है। FY27 के लिए विजिबिलिटी को सपोर्ट करता है और भारत के ट्रांसमिशन कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) चक्र में विकास को दर्शाता है।’

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बारे में

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड गुजरात स्थित एक इंटीग्रेटेड पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है, जो ‘DICABS’ ब्रांड के तहत कंडक्टर और लो-, मीडियम-, हाई- और एक्स्ट्रा-हाई-वोल्टेज केबल के साथ-साथ संबंधित उत्पाद बनाती है। कंपनी के उत्पाद पूरे भारत और एक्सपोर्ट मार्केट में यूटिलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल्स, ऑयल एंड गैस, डिफेंस, डेटा सेंटर और इंडस्ट्रियल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड हैं।

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन?

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में पिछले एक साल में 35% तक की तेजी देखने को मिली है, जबकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर करीब 10% तक उछले हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह में कंपनी के शेयरों में 4% के आस-पास की गिरावट देखने को मिली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख