return to news
  1. Stock Market: जून ऑटो सेल्स के आंकड़ों से बाजार को सपोर्ट, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: जून ऑटो सेल्स के आंकड़ों से बाजार को सपोर्ट, आज इन फैक्टर्स ने बढ़ाई खरीदारी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 10:48 IST

सारांश

Stock Market: आज ऑटो सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने जून महीने के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि जून 2026 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 1,06,207 गाड़ियां रहीं और यह 37% की बढ़ोतरी है। इसमें एक्सपोर्ट भी शामिल है।

Stock Market

Stock Market: निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.31 फीसदी की तेजी दिख रही है।

Stock Market: लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज 1 जुलाई को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 440 अंकों की बढ़त है और यह 76917.20 के स्तर पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 140 अंक बढ़कर 24005 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। ऑटो सेक्टर की कई कंपनियों ने आज जून महीने के बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, जो उम्मीद से बेहतर रहे। यहां हमने बताया है कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑटो बिक्री के मजबूत आंकड़े

आज ऑटो सेक्टर की कई बड़ी कंपनियों ने जून महीने के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया कि जून 2026 में उसकी कुल ऑटो बिक्री 1,06,207 गाड़ियां रहीं और यह 37% की बढ़ोतरी है। इसमें एक्सपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियों के आंकड़े आने बाकी हैं। इस बीच निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.31 फीसदी की तेजी दिख रही है। M&M का शेयर 3 फीसदी तक उछल गया है। इसके साथ ही मारुति सुजुकी में भी करीब 1.50 फीसदी की बढ़त है।

क्रूड ऑयल में स्थिरता

US-ईरान बातचीत पर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच क्रूड ऑयल का भाव स्थिर बना हुआ है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 73.19 डॉलर प्रति बैरल पर है। बता दें कि ईरान ने मंगलवार को कहा कि वह उन सीनियर US दूतों से नहीं मिलेगा जो तनाव बढ़ने के बाद इस इलाके में आए थे। इससे दोनों देशों के बीच स्थायी शांति की उम्मीदों पर संदेह के बादल छा गए हैं।

बड़े शेयरों में खरीदारी

आज हैवीवेट वाले दिग्गज शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को सपोर्ट मिला। RIL का शेयर 1 फीसदी तक उछल गया है। Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। SBI, HUL, Maruti Suzuki India, ITC, TCS, NTPC समेत ज्यादातर शेयरों तेजी नजर आई। इन सभी बड़े शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया है।

FMCG और बैंकिंग शेयरों ने भी दिया सपोर्ट

आज NSE पर कई सेक्टर्स में हरियाली नजर आ रही है। निफ्टी FMCG इंडेक्स 1.51 फीसदी तक उछल गया है। निफ्टी मीडिया में 3.30 फीसदी तक की बढ़त है। निफ्टी PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी तेजी है। निफ्टी रियल्टी 1.25 फीसदी तक चढ़ गया है। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर है। इन सभी सेक्टर्स में तेजी से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख