return to news
  1. खुशखबरी लेकर आया 1 जुलाई, LPG समेत पेट्रोल-डीजल के कहां-कहां घटे दाम, पूरी लिस्ट यहां

बिजनेस न्यूज़

खुशखबरी लेकर आया 1 जुलाई, LPG समेत पेट्रोल-डीजल के कहां-कहां घटे दाम, पूरी लिस्ट यहां

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 10:16 IST

सारांश

पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की रिटेल कीमतों में कटौती की है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती देखने को मिली है। 1 जुलाई को 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये कम हुई है।

कच्चा तेल

1 जुलाई से कहां-कहां घटे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम? (Photo: Shutterstock)

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से इंटरनेशनल ऑयल कीमतों में गिरावट के बीच यह कटौती की गई। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की रिटेल कीमतों में कटौती की है। इसके अलावा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती देखने को मिली है। 1 जुलाई को 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये कम हुई है और अब 19 किग्रा का कमर्शियल सिलेंडर 2,930 रुपये का मिलेगा। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,930 रुपये हो गई है, जो पहले 3,113.50 रुपये थी। कई बार बढ़ोतरी के बाद, कमर्शियल LPG की कीमतों में यह पहली कटौती है। 14.2 किग्रा वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पश्चिम एशिया में तनाव पहले से काफी कम होने और एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग फिर से खुलने से क्रूड ऑयल और एलएनजी की सप्लाई बहाल हुई है। इससे सप्लाई बाधित होने की आशंका कम हुई और ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि संशोधित दरें देशभर में नायरा के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप पर लागू हो गई हैं। मूल्य वर्धित कर (Value added tax, VAT) जैसे स्थानीय टैक्सों के कारण अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल पंपों पर कीमतें अलग-अलग होती हैं।

हालांकि, पब्लिक सेक्टर की फ्यूल रिटेलर कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों में किसी संशोधन की घोषणा नहीं की। हालांकि जिस तरह से कच्चे तेल का दाम गिर रहा है, आने वाले समय में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने पर विचार कर सकती हैं।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम में आज 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में अब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पश्चिम एशिया संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद यह पहली कटौती है।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख