return to news
  1. Advit Jewels के शेयर आज करेंगे मार्केट डेब्यू, निवेशकों को धमाकेदार लिस्टिंग की उम्मीद

मार्केट न्यूज़

Advit Jewels के शेयर आज करेंगे मार्केट डेब्यू, निवेशकों को धमाकेदार लिस्टिंग की उम्मीद

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड July 01, 2026, 08:21 IST

सारांश

2019 में शुरू हुई 'अद्वित ज्वेल्स' (Advit Jewels) जयपुर की एक ज्वेलरी कंपनी है। यह कंपनी 'रामभजो (Rambhajo)' ब्रांड नाम के तहत हाथ से बनी बेहतरीन ज्वेलरी, खासकर कुंदन, पोलकी, डायमंड और जड़े हुए (स्टडेड) गहनों में माहिर है।

आईपीओ न्यूज

अद्वित ज्वेल्स के शेयरों का मार्केड डेब्यू (Photo: Shutterstock)

Advit Jewels IPO: अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के शेयर आज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने जा रहे हैं। अद्वित ज्वेल्स के शेयरों को दमदार सब्सक्रिप्शन मिला था, ऐसे में निवेशक दमदार लिस्टिंग की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जून को खुला था, जबकि 25 जून बोली लगाने की आखिरी डेट थी। 29 जून को इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो गया था। अद्वित ज्वेल्स आईपीओ 165.16 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है, जिसमें 165.16 करोड़ रुपये के कुल 1.20 करोड़ फ्रेश शेयर शामिल हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Advit Jewels IPO की डीटेल्स

प्राइस बैंडः 130 से 138 रुपये प्रति शेयर
एप्लीकेशन के लिए लॉट साइजः 100 शेयर
एक इंडिविजुअल इन्वेस्टर (रिटेल) के लिए जरूरी मिनिमम इन्वेस्टमेंटः 13,800 रुपये (100 शेयर)
sNII के लिए लॉट साइज और इन्वेस्टमेंटः 2,07,000 रुपये, 15 लॉट (1,500 शेयर)
bNII के लिए लॉट साइज और इन्वेस्टमेंटः 73 लॉट (7,300 शेयर), 10,07,400 रुपये

IPO से जुटाए फंड का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से जुटाए फंड में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंक्रिमेंटल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा, जबकि 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों से कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों के फुल या आंशिक रिपेमेंट के लिए किया जाएगा। सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी आईपीओ से जुटाए कुछ फंड का इस्तेमाल होगा।

Advit Jewels IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

अद्वित ज्वेल्स IPO 212.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 25 जून शाम 6:54:35 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 95.30 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 174.98 गुना और NII कैटेगरी में 536.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Advit Jewels IPO का जीएमपी

Advit Jewels IPO का आखिरी GMP 49.5 रुपये है, जिसे आज सुबह 7 बजे अपडेट किया गया था। 138 के प्राइस बैंड के साथ, Advit Jewels IPO का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 187.5 रुपये (कैप प्राइस + आज का GMP) है। प्रति शेयर अनुमानित प्रॉफिट 35.87% है।

(डिस्क्लेमरः जीएमपी एक अनौपचारिक इंडिकेटर है जो गैर-सूचीबद्ध शेयर ट्रेडिंग से हासिल होता है और मौजूदा मार्केट सेंटीमेंट को दर्शाता है। यह अस्थिर है और सेबी द्वारा विनियमित नहीं है, वास्तविक लिस्टिंग प्राइस फाइनल डिमांड, बाजार की स्थितियों और वैश्विक संकेतों के आधार पर अलग हो सकते हैं। पूर्वानुमानों की कैलकुलेशन ऊपरी मूल्य बैंड + जीएमपी के रूप में की जाती है।)

Advit Jewels Ltd. के बारे में

2019 में शुरू हुई 'अद्वित ज्वेल्स' (Advit Jewels) जयपुर की एक ज्वेलरी कंपनी है। यह कंपनी 'रामभजो (Rambhajo)' ब्रांड नाम के तहत हाथ से बनी बेहतरीन ज्वेलरी, खासकर कुंदन, पोलकी, डायमंड और जड़े हुए (स्टडेड) गहनों में माहिर है। यह पारंपरिक तरीकों और आधुनिक डिजाइनों को मिक्स करके ऐसे अनोखे गहने बनाती है, जो सदाबहार और आधुनिक, दोनों तरह के होते हैं। इसके प्रोडक्ट्स में नेकलेस, इयररिंग्स, अंगूठियां, चूड़ियां और कस्टमाइज्ड ज्वेलरी शामिल हैं, जिन्हें 14K और 18K सोने में डायमंड और रंगीन पत्थरों के साथ बनाया जाता है। कंपनी मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है और डीलरों, शोरूम और रिटेलर्स को सामान सप्लाई करती है, लेकिन खास ऑर्डर पर बनाई जाने वाली ज्वेलरी के लिए यह B2C ग्राहकों को भी सर्विस देती है। फाइनेंशियल ईयर 2025 में, कंपनी को अपनी कुल कमाई का 81.63% हिस्सा B2B सेगमेंट से और 18.37% हिस्सा B2C सेगमेंट से मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख