return to news
  1. ईरान-ओमान के बीच डील की उम्मीद, क्रूड ऑयल समेत आज इन फैक्टर्स से संभला बाजार

मार्केट न्यूज़

ईरान-ओमान के बीच डील की उम्मीद, क्रूड ऑयल समेत आज इन फैक्टर्स से संभला बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 11:48 IST

सारांश

ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से शिपिंग के रास्ते को लेकर एक समझौता करने की तैयारी में हैं। ईरान का कहना है कि यह समझौता फाइनल स्टेज में है। इस समझौते का मकसद पिछले 5 महीनों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालना है।

Stock Market

ईरान और ओमान के बीच समझौते की खबर के बीच क्रूड ऑयल के भाव में आज गिरावट नजर आ रही है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 06 अगस्त को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 260 अंकों की तेजी देखी गई और यह 78,841.43 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ 24,665.05 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इसके बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग भी की, जिससे बाजार में कुछ गिरावट आई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Sensex में करीब 100 अंकों की तेजी थी, जबकि Nifty मामूली गिरावट के साथ फ्लैट ट्रेड कर रहा था। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की बढ़त के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ईरान-ओमान के बीच प्रस्तावित डील

ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से शिपिंग के रास्ते को लेकर एक समझौता करने की तैयारी में हैं। ईरान का कहना है कि यह समझौता फाइनल स्टेज में है। इस समझौते का मकसद पिछले 5 महीनों से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध को खत्म करने का रास्ता निकालना है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस समझौते के तहत ईरान को Strait of Hormuz से फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों पर नियंत्रण मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह ईरान के लिए बड़ी कूटनीतिक और रणनीतिक जीत मानी जाएगी। हालांकि अभी भी कई मु्द्दों पर सहमति बाकी है। समझौते की दिशा में इस कदम से निवेशकों का बाजार पर भरोसा बढ़ा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

ईरान और ओमान के बीच समझौते की खबर के बीच क्रूड ऑयल के भाव में आज गिरावट नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.33 फीसदी लुढ़ककर 79.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रू़ड ऑयल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है।

कई कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजे

कई बड़ी कंपनियों के हाल ही में पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। भारती एयरटेल (Bharti Airtel), बीएसई (BSE), और नायका (Nykaa) जैसी बड़ी कंपनियों के मुनाफे में उछाल देखने को मिला है। इसके चलते भी आज बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख