मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड August 06, 2026, 07:29 IST
सारांश
शेयर बाजार में आज नवीन फ्लोराइन, बायोकॉन, कमिंस इंडिया के Q1 नतीजों और विप्रो, इंफोसिस, स्टरलाइट टेक जैसी कंपनियों की बड़ी कॉरपोरेट खबरों के कारण हलचल देखने को मिलेगी।

आज Q1 नतीजों और बड़ी कॉरपोरेट डील के चलते इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियों के शेयर ट्रेडिंग के लिहाज से फोकस में रहने वाले हैं। कंपनियों द्वारा जारी किए गए पहली तिमाही के कंसोलिडेटेड नतीजों और अहम कॉरपोरेट ऐक्शन का असर सीधे तौर पर इन स्टॉक्स पर देखने को मिलेगा। नवीन फ्लोराइन और बायोकॉन जैसी कंपनियों ने अपने नतीजों में नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर शानदार बढ़त दिखाई है, जबकि कमिंस इंडिया के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही इंफोसिस, विप्रो, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और ऑइल इंडिया जैसी कंपनियों से जुड़ी अहम खबरों के कारण आज बाजार में इन शेयरों में हलचल तय मानी जा रही है।
केमिकल सेक्टर की कंपनी नवीन फ्लोराइन ने पहली तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 243 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 117.1 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 44% बढ़कर 1,045 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 725 करोड़ रुपये था। कंपनी का एबिटा 72.6% बढ़कर 357 करोड़ रुपये दर्ज किया गया और एबिटा मार्जिन 28.5% से बढ़कर 34.2% हो गया है।
बायोकॉन का प्रदर्शन भी पहली तिमाही में काफी मजबूत रहा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट उछलकर 141 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 31.4 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 10% बढ़कर 4,336 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो पहले 3,942 करोड़ रुपये था। कंपनी का एबिटा 10.6% बढ़कर 847 करोड़ रुपये दर्ज हुआ और एबिटा मार्जिन हल्का बढ़कर 19.5% रहा।
दूसरी तरफ कमिंस इंडिया के पहली तिमाही के नतीजों में मुनाफा घटता हुआ दिख रहा है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 7.8% गिरकर 543 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 589 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी का रेवेन्यू 17.5% बढ़कर 3,426 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का एबिटा 2.5% गिरकर 617 करोड़ रुपये रह गया और एबिटा मार्जिन 21.7% से घटकर 18% पर आ गया है।
आईटी सेक्टर में दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने मेत्सा ग्रुप के साथ अपने एआई आधारित आईटी ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनरशिप का विस्तार किया है। वहीं विप्रो ने रूब्रिक के साथ मिलकर एंटरप्राइज रेजिलिएंस ऐज ए सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया है।
फर्मा क्षेत्र में ग्लैंड फार्मा ने विशाखापट्टनम में स्टाइल एपीआई मैन्युफैक्चरिंग सूट स्थापित करने के लिए न्यूलैंड लैबोरेटरीज के साथ एक लॉन्ग टर्म रणनीतिक साझेदारी की है। वहीं कोहान्स लाइफसाइंसेज की यूएसएफडीए जांच पूरी हो गई है, जिसमें पांच फॉर्म 483 ऑब्जर्वेशन जारी किए गए हैं। ऑइल इंडिया के लिए सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत की खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने असम लैंड टैक्स केस को निपटा दिया है क्योंकि राज्य सरकार ने टैक्स लगाने के फैसले को वापस लेने पर सहमति जताई है। हालांकि कंपनी को रॉयल्टी पर जीएसटी छह हफ्ते के भीतर जमा करना होगा।
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज को साल 2027 से 2029 के लिए 210 मिलियन डॉलर का एक बड़ा और लॉन्ग टर्म ऑप्टिकल फाइबर केबल सप्लाई एग्रीमेंट मिला है। बीकाजी फूड्स ने नेपाल में एक जॉइंट वेंचर में निवेश करने और आबू धाबी में पूरी तरह से अपनी ओनरशिप वाली सब्सिडियरी कंपनी बनाने को मंजूरी दी है। यूनाइटेड स्पिरिट्स को एफएसएसएआई से एक ऑर्डर मिला है, जिसके तहत उसकी मध्य प्रदेश यूनिट से कुछ व्हिस्की प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाई गई है। सीईएससी ने एक्सिस बैंक को 250 करोड़ रुपये के सिक्योर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर अलॉट किए हैं। वहीं किरलोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों ने एनसीडी के जरिए 1,000 करोड़ रुपये तक जुटाने और बोर्ड में नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख