return to news
  1. NHPC OFS: सरकार कंपनी में 6% तक बेचेगी हिस्सेदारी, बिक्री पेशकश आज से, शेयरों पर गड़ी नजर

मार्केट न्यूज़

NHPC OFS: सरकार कंपनी में 6% तक बेचेगी हिस्सेदारी, बिक्री पेशकश आज से, शेयरों पर गड़ी नजर

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 08:06 IST

सारांश

एनएचपीसी लिमिटेड (पहले National Hydroelectric Power Corporation) भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है। 1975 में स्थापित, यह 1.5 लाख करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत विकास कंपनी है।

शेयर सूची

NHPC लिमिटेड

आज क्यों NHPC के शेयरों में दिख सकती है हलचल? (Photo: Shutterstock)

आज पब्लिक सेक्टर की हाइड्रो पावर कंपनी एनएचपीसी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। सोमवार को सरकार ने ऐलान किया कि वह पब्लिक सेक्टर की एनएचपीसी में 6% तक हिस्सेदारी मंगलवार से शुरू होने वाली बिक्री पेशकश (Offer for sale, OFS) के जरिए बेचेगी। यह बिक्री 71 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर की जाएगी। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (Department of Investment and Public Asset Management, DIPAM) के सचिव अरुणीश चावला ने कहा, ‘भारत सरकार ने एनएचपीसी लि. में 3% हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है। इसके साथ 'ग्रीन शू' ऑप्शन यानी अधिक बोली आने की स्थिति में 3% अतिरिक्त हिस्सेदारी भी बेची जाएगी। शेयर बिक्री के लिए न्यूनतम मूल्य 71 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बीएसई पर सोमवार को कंपनी के शेयर 77.19 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे। इसकी तुलना में 71 रुपये प्रति शेयर का ओएफएस मूल्य 8% की छूट है। एनएचपीसी के शेयर पिछले बंद भाव से 2.07% नीचे बंद हुए। नॉन-रिटेल इन्वेस्टरों के लिए बिक्री पेशकश 2 जून को और रिटेल इन्वेस्टरों के लिए 3 जून को खुलेगी। प्रति शेयर 71 रुपये के न्यूनतम मूल्य पर कुल 6% हिस्सेदारी यानी 60.27 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री से सरकारी खजाने में लगभग 4,200 करोड़ रुपये आएगा।

मौजूदा FY में किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का तीसरा OFS

मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में यह किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का तीसरा OFS होगा। पिछले सप्ताह, सरकार ने ओएफएस के जरिए कोल इंडिया में 2% हिस्सेदारी बेचकर 5,542 रुपये करोड़ जुटाए। मई में, इसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 8.08% हिस्सेदारी बेचकर 2,266 करोड़ रुपये जुटाए। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में अब तक कुल डिसइन्वेस्टमेंट से 7,808 करोड़ रुपये हासिल हुए हैं। फाइनेंशियल ईयर 2027 के बजट में डिसइन्वेस्टमेंट और एसेट मॉनेटाइजेशन के जरिए 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान लगाया गया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2026 के संशोधित अनुमानों में दिए गए 33,837 करोड़ रुपये से दोगुने से भी अधिक है।

NHPC Ltd. के बारे में

एनएचपीसी लिमिटेड (पहले National Hydroelectric Power Corporation) भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (पीएसयू) है। 1975 में स्थापित, यह 1.5 लाख करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ भारत की सबसे बड़ी जलविद्युत विकास कंपनी है। भारत सरकार द्वारा अगस्त 2024 में एनएचपीसी को नवरत्न का दर्जा दिया गया था। इससे पहले, कंपनी 2008 से मिनीरत्न कैटेगरी-I का दर्जा रखती थी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख