return to news
  1. Transrail Shares: कंपनी को मिला ₹575 करोड़ का धांसू ऑर्डर, शेयरों में आई तेजी, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

Transrail Shares: कंपनी को मिला ₹575 करोड़ का धांसू ऑर्डर, शेयरों में आई तेजी, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड June 02, 2026, 10:36 IST

सारांश

Transrail Lighting Ltd Shares: कंपनी ने मुख्य रूप से T&D सेगमेंट में 575 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं, साथ ही सिविल एंड पोलिंग बिजनेस में भी ऑर्डर मिले हैं।

शेयर सूची

ट्रांसरेल शेयर

ट्रांसरेल को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों में दिखी तेजी (Photo: Shutterstock)

Transrail Shares: ट्रांसरेल लाइटनिंग लिमिटेड के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सुबह 10:15 बजे के आस-पास ट्रांसरेल लाइटनिंग लिमिटेड के शेयर एनएसई पर करीब 1.25% यानी कि करीब 6 रुपये प्रति शेयर चढ़कर 490-491 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड होते नजर आए। शेयरों में यह तेजी क्यों देखने को मिल रही है, चलिए समझते हैं। ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में टॉप टर्नकी ईपीसी कंपनी में शामिल है और सिविल, रेलवे, पोल और लाइटिंग और सोलर ईपीसी समेत अलग-अलग सेक्टरों में काम करती है। कंपनी ने मुख्य रूप से T&D सेगमेंट में 575 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं, साथ ही सिविल एंड पोलिंग बिजनेस में भी ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के पास लगभग 400 करोड़ रुपये की L1 हिस्सेदारी भी है और घरेलू और इंटरनेशनल बाजारों में इसकी मजबूत बिडिंग पाइपलाइन है। मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छी बिडिंग पाइपलाइन कंपनी के लॉन्ग-टर्म ग्रोथ आउटलुक को बल देती है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या बोले कंपनी के एमडी और सीईओ?

कंपनी के एमडी और सीईओ रणदीप नारंग ने कहा, ‘575 करोड़ रुपये के ऑर्डर, जिनमें मुख्य रूप से टी एंड डी सेगमेंट के ऑर्डर शामिल हैं, जिनमें एक प्रमुख ग्राहक के लिए 500 केवी एचवीडीसी लाइन का निर्माण, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हमारे प्रोडक्ट्स की सप्लाई, स्पेशलाइज्ड सिविल कंस्ट्रक्शन जॉब और पोल की सप्लाई शामिल है, हमारी विविध क्षमताओं और दक्षताओं को उजागर करते हैं। हमारे पास बड़ी संख्या में लंबित ऑर्डर और उत्साहजनक बिडिंग पाइपलाइन है, जिससे हम एग्जिक्यूशन डिस्प्लिन बनाए रखते हुए और टिकाऊ मार्जिन देते हुए विकास की गति को बरकरार रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’

ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड के बारे में

ट्रांसरेल एक टॉप टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कंपनी है, जिसका मेन फोकस पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस पर है और इसे चार दशकों का अनुभव है। भारत में मुख्यालय वाली यह एक ग्लोबल कंपनी है, जिसकी उपस्थिति 5 महाद्वीपों के 63 देशों में है। यह अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, सप्लाई, मैनुफैक्चर, टेस्टिंग और टर्नकी सॉल्यूशन्स देती है, जिनमें ट्रांसमिशन लाइनें, सबस्टेशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, रेलवे, सौर ऊर्जा और पोल एवं लाइटिंग शामिल हैं। इसके पास 2,700 से अधिक कर्मचारी हैं। पावर टी एंड डी बिजसेन के अंतर्गत, ट्रांसरेल के पास भारत में गैल्वनाइज्ड लैटिस टावर, ओवरहेड कंडक्टर और गैल्वनाइज्ड मोनोपोल के लिए बड़े पैमाने पर विनिर्माण सुविधाएं हैं, साथ ही एक मान्यता प्राप्त टावर टेस्टिंग सुविधा भी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख