return to news
  1. भारत के साथ रूस की स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप को लेकर क्या कुछ बोले पुतिन, PM मोदी की जमकर की तारीफ

बिजनेस न्यूज़

भारत के साथ रूस की स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप को लेकर क्या कुछ बोले पुतिन, PM मोदी की जमकर की तारीफ

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड June 05, 2026, 12:16 IST

सारांश

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत की राजनयिक भागीदारी रूस के साथ उसके सदियों पुराने संबंधों में बाधा नहीं डालती या उन्हें कमजोर नहीं करती। उन्होंने कहा कि रूस भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानता है।

रूस और भारत

भारत के साथ रूस की रणनीतिक साझेदारी पर क्या कुछ बोले पुतिन (Photo: Shutterstock)

India-Russia Relation: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नई दिल्ली के साथ मॉस्को की स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत को रूस के साथ सहयोग कम करने के लिए मजबूर करने की वेस्टर्न कोशिशें बेकार और ग्लोबल स्थिरता के लिए हानिकारक हैं। प्रमुख ग्लोबल समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत में पुतिन ने भारत की आर्थिक वृद्धि और उसकी स्वतंत्र विदेश नीति की तारीफ की और कहा कि रूस भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को और बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किए गए कड़ी मेहनत का रिजल्ट है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत की राजनयिक भागीदारी रूस के साथ उसके सदियों पुराने संबंधों में बाधा नहीं डालती या उन्हें कमजोर नहीं करती। उन्होंने कहा कि रूस भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानता है और नई दिल्ली के किसी भी अन्य देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों से उसे कोई नेगेटिव रिजल्ट नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि भारत एक महान राष्ट्र और लोकतंत्र है, और रूस इसके साथ अपने संबंधों का विस्तार करना जारी रखेगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर अपना अच्छा दोस्त बताया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत ने सालों हमारा फायदा उठाया है और उसमें उनकी गलती नहीं है, बल्कि यह हमारी गलती रही है। उन्होंने हम पर खूब टैरिफ लगाया और बदले में उन्होंने कुछ पे नहीं किया। लेकिन यह सब मेरे सत्ता में आने से पहले हुआ। उन्होंने हम पर खूब टैरिफ लगाया, लेकिन बदले में उन पर ज्यादा टैरिफ नहीं लगाया गया। लेकिन अब चीजें पहले से एकदम उलट हैं। मैंने भारत से काफी पैसा बनाया है।’ भारत के साथ ट्रेड डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन हम उनसे ट्रेड डील करेंगे। क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री को बहुत पसंद करता हूं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम जल्द ही ट्रेड डील करेंगे।’

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख