return to news
  1. क्रूड ऑयल $98 के पार, रुपये पर दबाव और दिग्गज शेयरों में बिकवाली से लुढ़का शेयर बाजार

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल $98 के पार, रुपये पर दबाव और दिग्गज शेयरों में बिकवाली से लुढ़का शेयर बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 08, 2026, 11:31 IST

सारांश

जियो पॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर कच्चे तेल के भाव पर हो रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.10 फीसदी बढ़कर 98.07 डॉलर प्रति बैरल हो गई। क्रूड की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से भारत का ट्रेड डेफिसिट और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है।

stock market

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 94.66 पर आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में आज 08 सितंबर को एक बार फिर जमकर बिकवाली हो रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 450 अंकों की गिरावट नजर आई और यह 75,678.64 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 122 अंकों की कमजोरी के साथ 23,657.15 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है और अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रहा है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर तनाव बरकरार

हाल के दिनों में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में हमले बढ़ गए हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के बाहर एक समुद्री "एक्सक्लूजन जोन" घोषित करने की योजना बना रहा है, जहां वह ईरानी अनुमति के बिना इस जलमार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को रोकेगा। ईरान ने हाल ही में अमेरिका को धमकी दी थी कि वह "अधिक तेज और दर्दनाक" जवाबी कार्रवाई करेगा। इन खबरों के चलते आज बाजार पर दबाव बढ़ा है।

कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब

जियो पॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर कच्चे तेल के भाव पर हो रहा है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.10 फीसदी बढ़कर 98.07 डॉलर प्रति बैरल हो गई। क्रूड की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से भारत का ट्रेड डेफिसिट और महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। भारत अपनी 80 फीसदी से ज्यादा तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है।

रुपये पर दबाव

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरकर 94.66 पर आ गया। इसकी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और मिडिल ईस्ट में जियो पॉलिटिकल तनाव को लेकर चिंताएं थीं। घरेलू करेंसी डॉलर के मुकाबले 94.62 पर खुली और शुरुआती कारोबार में 94.66 के स्तर तक पहुंच गई, जबकि पिछली क्लोजिंग 94.56 थी।

दिग्गज शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। RIL, ICICI Bank, TCS, HDFC Bank, Maruti Suzuki, NTPC और Sun Pharma जैसे दिग्गज शेयरों में आज बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। इन हैवीवेट शेयरों में बिकवाली ने बाजार को नीचे खींच लिया है। दूसरी तरफ NSE पर आज निफ्टी ऑटो, IT, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर्स में बिकवाली हो रही है। इसने भी बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख