return to news
  1. HUL Q2 Results: सितंबर तिमाही में PAT 6% बढ़कर ₹2844 करोड़ पर पहुंचा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

मार्केट न्यूज़

HUL Q2 Results: सितंबर तिमाही में PAT 6% बढ़कर ₹2844 करोड़ पर पहुंचा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 10:23 IST

सारांश

सितंबर तिमाही में HUL के रेवेन्यू में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17,543 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बीच HUL के शेयरों में 0.67 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 1803.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 4.23 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

HUL Q2

Hindustan Unilever: कंपनी ने अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

HUL Q2 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6 फीसदी बढ़कर 2844 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के नतीजे बाजार की उम्मीद से कमजोर रहे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। नतीजों के बीच HUL के शेयरों में 0.67 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 1803.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 4.23 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा प्रदर्शन?

सितंबर तिमाही में HUL के रेवेन्यू में भी 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 17,543 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कुल कमाई 18,071 करोड़ रुपये रही। इसके सेल्स में 15% की मजबूत ग्रोथ हुई, जो पिछली 14 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, सामान की बिक्री (Volume Growth) में भी 7% की बढ़ोतरी हुई।

तिमाही के दौरान होम केयर यानी कपड़े धोने और घर साफ करने वाले सामानों में सबसे ज्यादा 22% की ग्रोथ हुई। ब्यूटी और वेलबीइंग (Beauty & Wellbeing) कैटेगरी में स्किन केयर और हेयर केयर जैसे सामानों में 16% की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। पर्सनल केयर (Personal Care) कैटेगरी में साबुन (स्किन क्लींजिंग) जैसे उत्पादों की वजह से 9% की ग्रोथ हुई। इसके साथ ही फूड्स कैटेगरी के तहत पैक्ड फूड और न्यूट्रिशन वाले सामानों में भी 9% की ग्रोथ दर्ज की गई।

डिविडेंड का ऐलान

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपने शेयरधारकों के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू पर प्रति शेयर 19 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट की तारीख 12 नवंबर, 2026 तय की गई है। वहीं पैसे मिलने की तारीख 25 नवंबर 2026 है।

नतीजों पर कंपनी का बयान

प्रिया नायर, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री में 15% की वृद्धि हुई, जो पिछले 14 तिमाहियों में सबसे अधिक है। इस दौरान कंपनी का कुल कारोबार 18,071 करोड़ रुपये रहा। उत्पादों की बिक्री की मात्रा में भी 7% की अच्छी बढ़ोतरी हुई। यह वृद्धि कंपनी के लोकप्रिय ब्रांड बनाने और अपने उत्पादों को ग्राहकों तक बेहतर तरीके से पहुँचाने पर ध्यान देने के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और आर्थिक स्थिति अच्छी होने से लोगों की खरीदारी को बढ़ावा मिल रहा है। कंपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी क्षमताओं को मजबूत करने में लगातार निवेश कर रही है। साथ ही, कंपनी की रणनीति ‘Winning in New India’ के तहत बिक्री की मात्रा बढ़ाकर और मुनाफे में सुधार करके लगातार विकास करना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories