return to news
  1. जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ Paras Healthcare Ltd. के शेयरों का भी मार्केट डेब्यू, कितना मिला प्रॉफिट?

मार्केट न्यूज़

जियो प्लेटफॉर्म्स के साथ Paras Healthcare Ltd. के शेयरों का भी मार्केट डेब्यू, कितना मिला प्रॉफिट?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 28, 2026, 09:55 IST

सारांश

1987 में स्थापित, 'पारस हेल्थकेयर लिमिटेड' एक प्रमुख क्लिनिकल स्पेशलिटी-बेस्ड हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म है, जो 'पारस हेल्थ' ब्रांड के तहत उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में टर्शियरी और क्वाटरनरी हेल्थकेयर सर्विसेज दता है।

आईपीओ लिस्टिंग

पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयरों का मार्केट डेब्यू (Photo: Shutterstocks)

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के साथ-साथ आज पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर भी मार्केट में आगाज हो गया है। पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर 3.90% प्रीमियम के साथ 720 रुपये पर लिस्ट हुए है। इस तरह से प्रति शेयर 27 रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक तरफ जहां जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ ने अपने दमदार सब्सक्रिप्शन से कई रिकॉर्ड्स तोड़े, वहीं पारस हेल्थकेयर की बात करें तो इसका सब्सक्रिप्शन थोड़ा फीका सा रहा था। पारस हेल्थकेयर आईपीओ 1,450.00 करोड़ रुपये का एक बुक बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 72.15 लाख नए शेयरों का इश्यू (जिसकी कुल वैल्यू 500 करोड़ रुपये है) और 1.37 करोड़ शेयरों का 'ऑफर फॉर सेल' (जिसकी कुल वैल्यू 950 करोड़ रुपये है) शामिल थे। पारस हेल्थकेयर आईपीओ के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 693 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक आवेदन के लिए लॉट साइज 21 शेयरों का है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल इन्वेस्टर) के लिए न्यूनतम निवेश राशि 14,553 रुपये (21 शेयर) रखी गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा रहा था सब्सक्रिप्शन?

एनएसई के ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, पारस हेल्थकेयर के आईपीओ को 23 अक्टूबर 2026 को बोली के अंतिम दिन तक कुल 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।योग्य संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 3.09 गुना सब्सक्राइब हुई, जबकि रिटेल निवेशकों की कैटेगरी को 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी .66 गुना सब्सक्राइब हुई।

पारस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में

1987 में स्थापित, 'पारस हेल्थकेयर लिमिटेड' एक प्रमुख क्लिनिकल स्पेशलिटी-बेस्ड हॉस्पिटल प्लेटफॉर्म है। यह पारस हेल्थ ब्रांड के तहत उत्तर भारत, बिहार और झारखंड में टर्शियरी और क्वाटरनरी हेल्थकेयर सर्विसेज देता है। 30 जून 2026 तक, कंपनी गुरुग्राम, पंचकूला, पटना, दरभंगा, कानपुर, उदयपुर, रांची और श्रीनगर में आठ हॉस्पिटल चला रही है, जिनमें कुल 2,211 बिस्तरों की क्षमता है। यह कार्डियक साइंसेज, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, गैस्ट्रो साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स और स्पोर्ट्स इंजरी, और रीनल साइंसेज (जिन्हें CONGOR स्पेशलिटीज कहा जाता है) में विशेषज्ञता रखती है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी के कुल रेवेन्यू में इन सेक्टरों का योगदान 75.30% रहा। पारस हेल्थकेयर का 20 सालों से अधिक का परिचालन इतिहास है। कंपनी स्थापित, उभरते और नए हॉस्पिटल्स के जरिए एक संतुलित विकास रणनीति अपनाती है। कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रही है, जिसके तहत गुरुग्राम में 300 बिस्तरों वाला और लुधियाना में 500 बिस्तरों वाला हॉस्पिटल खोला जाएगा। इससे मार्च 2028 तक कुल क्षमता बढ़कर 3,011 बिस्तर हो जाएगी। 31 मार्च 2026 तक, कंपनी के पास 4,670 कर्मचारी थे, जिनमें 1,084 डॉक्टर और 1,937 नर्सें शामिल थीं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories