return to news
  1. Paytm ने लॉन्च किया टीनएजर्स के लिए ‘पॉकेट मनी’, बिना बैंक अकाउंट के कर पाएंगे UPI पेमेंट

मार्केट न्यूज़

Paytm ने लॉन्च किया टीनएजर्स के लिए ‘पॉकेट मनी’, बिना बैंक अकाउंट के कर पाएंगे UPI पेमेंट

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 10:13 IST

सारांश

Paytm Shares: ‘पॉकेट मनी’ के जरिए टीनएजर्स बिना बैंक अकाउंट के यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। घर से बाहर पढ़ने के लिए निकले टीनएजर्स के लिए यह पहल काफी काम की साबित हो सकती है।

शेयर सूची

पेटीएम

पेटीएम ने लॉन्च किया 'पॉकेट मनी' (Photo: Shutterstock)

Paytm Shares: टीनएजर्स के लिए बैंक अकाउंट के बिना UPI पेमेंट को आसान बनाने के लिए पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स ने ‘पॉकेट मनी’ लॉन्च किया है। ‘पॉकेट मनी’ के जरिए टीनएजर्स बिना बैंक अकाउंट के यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। घर से बाहर पढ़ने के लिए निकले टीनएजर्स के लिए यह पहल काफी काम की साबित हो सकती है। वन97 कम्युनिकेशन्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में पहल का ऐलान किया है। पेटीएम की इस स्ट्रैटजी की सोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने X पर लिखा, ‘ पेटीएम यहां ट्रांजैक्शन को नहीं, बल्कि बिहेवियर को टारगेट कर रहा है। टीनएजर्स पेटीएम पर पेमेंट करना सीखते हैं, माता-पिता पेटीएम पर होने वाले खर्च पर नजर रखते हैं और समय के साथ यह संबंध वॉलेट, सेविंग्स, इंश्योरेंस, इन्वेस्टमेंट आदि तक फैल सकता है, इसी तरह फिनटेक प्लैटफॉर्म लाइफटाइम कस्टमर्स बनाते हैं, न कि सिर्फ ऐप यूजर्स।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पेटीएम ने हाल में ही फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिरी क्वार्टर के नतीजे घोषित किए थे, जिसके बाद शेयरों में काफी तेजी भी देखने को मिली थी। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 18.2 फीसदी घटकर 184 करोड़ रुपये पर आ गया था। दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 225 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल इसी पीरियड में कंपनी को ₹545 करोड़ का घाटा हुआ था।

Paytm का रेवेन्यू 3.2 फीसदी बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गया था। पिछले साल की इसी पीरियड में यह आंकड़ा 2,194 करोड़ रुपये था। वहीं पिछले साल इसी समय दर्ज किए गए ₹1,912 करोड़ के मुकाबले यह 18.4% ज्यादा है। इसके अलावा EBITDA 15.4% गिरकर ₹132 करोड़ रहा, जो पहले ₹156 करोड़ था। तिमाही के दौरान कंपनी का मार्जिन 5.8% रहा, जो पहले 7.1% था। Paytm ने अपनी कमाई की रिपोर्ट में बताया कि इस तिमाही के जो आंकड़े सामने आए हैं, उन पर PIDF स्कीम के बंद होने का असर पड़ा है, और FY 2026 के लिए UPI इंसेंटिव अभी तय होना बाकी है।

हालांकि आज पेटीएम के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। पेटीएम के शेयर आज 3% से ज्यादा तक गिरे हैं। सुबह 10 बजे के आसपास पेटीएम के शेयर 2.96% यानी कि करीब 33-34 रुपये तक लुढ़क गए और 1,100 रुपये से नीचे पर ट्रेड होते दिखे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख