return to news
  1. Stocks To Watch: वोडाफोन आइडिया, इंडिगो और आरबीएल बैंक समेत इन शेयरों में आज दिखेगी बड़ी हलचल, देखें पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: वोडाफोन आइडिया, इंडिगो और आरबीएल बैंक समेत इन शेयरों में आज दिखेगी बड़ी हलचल, देखें पूरी लिस्ट

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 07:38 IST

सारांश

आज के कारोबार में वोडाफोन आइडिया, आरबीएल बैंक, इंडिगो और विप्रो जैसी कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। वोडाफोन आइडिया फंड जुटा रही है, जबकि आरबीएल बैंक में बड़ा इंवेस्टमेंट होने जा रहा है। इसके साथ ही इंडिगो को टैक्स में राहत मिली है और जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अपनी कैपेसिटी बढ़ाई है।

stocks to watch 18 may

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।

भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में भारी एक्शन देखने को मिल सकता है। कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं, जिसके कारण इन कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहेंगे। अगर आप आज मार्केट में किसी शेयर पर दांव लगाने की सोच रहे हैं, तो इन 12 कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट्स को बिल्कुल मिस न करें। वोडाफोन आइडिया से लेकर आरबीएल बैंक और इंडिगो तक, हर कंपनी में कुछ न कुछ बड़ा हो रहा है, जो इनके शेयरों की चाल तय करेगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आरबीएल बैंक और वोडाफोन आइडिया में बड़े फैसले

आरबीएल बैंक को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट आया है। बैंक को सरकार से सभी जरूरी मंजूरी मिल गई हैं, जिसके बाद एमिरेट्स एनबीडी प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए बैंक में 51 पर्सेंट से 74 पर्सेंट तक हिस्सेदारी खरीदेगी। यह डील 280 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगी, जिसमें एमिरेट्स एनबीडी कुल 26850 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगी और बैंक की प्रमोटर बन जाएगी। दूसरी तरफ, वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने आदित्य बिड़ला ग्रुप को 4730 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल वारंट जारी करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कंपनी को अपना फंड बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विमानन सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंडिगो के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। दिल्ली सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी एटीएफ पर लगने वाले वैट को 25 पर्सेंट से घटाकर सिर्फ 7 पर्सेंट कर दिया है। सरकार का यह फैसला अगले छह महीने के लिए लागू रहेगा, जिससे कंपनी के ऑपरेशनल खर्च में कमी आ सकती है। उधर आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी विप्रो ने ओलाम ग्रुप से माइंडस्प्रिंट पीटीई और उसकी सहयोगी कंपनियों में 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया को पूरी तरह से कंप्लीट कर लिया है।

आईटीसी होटल्स और जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एक्शन

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की बड़ी कंपनी आईटीसी होटल्स ने बिजनेस विस्तार के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 205 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर जूरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में पूरी 100 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीद ली है। ऊर्जा सेक्टर की बात करें तो जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अप्रैल 2026 से अब तक लगभग 250 मेगावाट की नई रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। इस नए अचीवमेंट के साथ ही कंपनी की कुल इंस्टॉल कैपेसिटी अब बढ़कर 13.7 गीगावाट तक पहुंच गई है।

सरकारी माइनिंग कंपनी कोल इंडिया को अल्टरनेटिव मैकेनिज्म से अपनी सब्सिडियरी कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी एमसीएल को लिस्ट करने की मंजूरी मिल गई है। कोल इंडिया इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेच सकती है, जबकि एमसीएल नए इक्विटी इश्यू के जरिए फंड जुटा सकती है। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में कोल इंडिया अपनी हिस्सेदारी अधिकतम 25 पर्सेंट से ज्यादा कम नहीं करेगी। वहीं डब्ल्यूपीआईएल की अफ्रीकी आर्म को साउथ अफ्रीका में वाटर वर्क्स के कंस्ट्रक्शन के लिए 4405 करोड़ रुपये का एक बहुत बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसमें इस आर्म का अपना हिस्सा 1173 करोड़ रुपये का है।

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर ने नेपाल के मार्केट में अपना नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर टीवीएस किंग ईवी मैक्स लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा आईआईएफएल फाइनेंस के बोर्ड ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स जारी करके 200 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट ने एमईसीएल के साथ मिलकर काम करने के लिए एक एमओयू साइन किया है, जिसके तहत दोनों कंपनियां कोयला और दूसरे मिनरल ब्लॉक्स के डेवलपमेंट के लिए ड्रिलिंग, हाइड्रोलॉजिकल और जियो-टेक स्टडीज करेंगी। अंत में, मंगलम वर्ल्डवाइड के बोर्ड ने अपने शेयरों को 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख