return to news
  1. Varmora Granito के शेयरों की पॉजिटिव लिस्टिंग, हर शेयर पर महज 7 रुपये का मुनाफा

मार्केट न्यूज़

Varmora Granito के शेयरों की पॉजिटिव लिस्टिंग, हर शेयर पर महज 7 रुपये का मुनाफा

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 29, 2026, 09:54 IST

सारांश

Varmora Granito का IPO कुल 1.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 5,34,85,863 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 3,39,02,899 शेयर हैं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 3.16 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 0.92 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Varmora Granito IPO

Varmora Granito IPO: इस आईपीओ के लिए 140-148 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था।

IPO Listing: Varmora Granito के शेयरों की आज 29 सितंबर को शेयर बाजार में पॉजिटिव लिस्टिंग हुई है। इसके शेयर आज BSE पर 152 रुपये के भाव पर खुले, जबकि प्राइस बैंड 140-148 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग पर महज 4 रुपये प्रति शेयर या 2.70 फीसदी का मुनाफा हुआ। दूसरी तरफ NSE पर इसके शेयर 155 रुपये के भाव पर खुले हैं, जिसके हिसाब से निवेशकों को 7 रुपये प्रति शेयर या 4.73 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। यह आईपीओ 22-24 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसे निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 1.58 गुना सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ के लिए 140-148 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। वहीं इसका इश्यू साइज 708.02 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसा मिला था सब्सक्रिप्शन

Varmora Granito का IPO कुल 1.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 5,34,85,863 शेयरों के लिए बोलियां मिली, जबकि ऑफर पर 3,39,02,899 शेयर हैं। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को 3.16 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 0.92 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

Varmora Granito IPO के बारे में

Varmora Granito के IPO में 320 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। वहीं ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 388.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की गई। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 25 सितंबर को किया गया। इसके लिए लॉट साइज 101 शेयरों का था।

कंपनी फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। जुटाए गए फंड में से ₹245 करोड़ का उपयोग कंपनी और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के मौजूदा लोन और उस पर बकाया ब्याज को चुकाने के लिए किया जाएगा। बाकी बची राशि (लगभग ₹75 करोड़) का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए होगा।

Varmora Granito का बिजनेस

Varmora Granito Limited की शुरुआत 2003 में हुई थी। यह कंपनी सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल्स बनाती और बेचती है, जिसमें GVT, PVT और सिरेमिक टाइल्स शामिल हैं। कंपनी खास तौर पर प्रीमियम और नई तकनीक से बने टाइल्स पर ध्यान देती है। वित्त वर्ष 2026 में GVT और टेक्निकल टाइल्स से कंपनी की कुल टाइल आय का करीब 84% हिस्सा आया।

कंपनी की गुजरात के मोरबी क्लस्टर में 8 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और वित्त वर्ष 2026 में इसकी 81.72% आय खुद बनाई गई टाइल्स से हुई। कंपनी ने इटली की SACMI के साथ तकनीकी साझेदारी के जरिए Integrated Stone Technology (IST) भी अपनाई है, जिससे वह नए और प्रीमियम टाइल्स बनाने पर ध्यान दे रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख