मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 29, 2026, 09:10 IST
सारांश
आज मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया आईपीओ का अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। दोनों आईपीओ 24 सितंबर से 28 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे और 1 अक्टूबर को मार्केट में लिस्ट होंगे।

मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक (Photo: Shutterstock)
प्राइमरी मार्केट में आज काफी हलचल रहने वाली है। आज दो आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनलाइज होने जा रहा है, जबकि एक मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग है, जबकि चार आईपीओ के सब्सक्रिप्शन विंडो आज बंद हो जाएंगे। मनीव्यू और ए-वन स्टील्स इंडिया आईपीओ के शेयरों का आज अलॉटमेंट फाइनलाइज हो जाएगा। चलिए एक नजर डालते हैं कि इन दोनों कंपनियां क्या करती हैं, दोनों का सब्सक्रिप्शन कैसा रहा? पहले एक नजर डालते हैं कि कैसे आप आसान से स्टेप्स में आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।
इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
मनीव्यू आईपीओ 1,091.68 करोड़ रुपये का बुक-बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 750 करोड़ रुपये के 22.06 करोड़ नए शेयरों का इश्यू और 341.68 करोड़ रुपये के 10.05 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। मनीव्यू आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 24 सितंबर, 2026 को शुरू हुआ था और 28 सितंबर, 2026 को बंद हो गया था। मनीव्यू आईपीओ के लिए शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। मनीव्यू आईपीओ NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।
मनीव्यू आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 32 से 34 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 441 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,994 रुपये (441 शेयर) है। मनीव्यू आईपीओ 101.87 गुना सब्सक्राइब हुआ। 28 सितंबर, 2026 को शाम 6:54:01 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 20.41 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 230.54 गुना और NII कैटेगरी में 120.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
ए-वन स्टील्स आईपीओ 405 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। इस इश्यू में 355 करोड़ रुपये के 87.71 लाख नए शेयरों का इश्यू और 50 करोड़ रुपये के 12.35 लाख शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल है। ए-वन स्टील्स आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 24 सितंबर, 2026 को शुरू हुआ था और 28 सितंबर, 2026 को बंद हो गया। ए-वन स्टील्स आईपीओ NSE और BSE पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 1 अक्टूबर, 2026 तय की गई है। ए-वन स्टील्स आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 385 से 405 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एप्लीकेशन के लिए लॉट साइज 37 शेयर है। एक व्यक्तिगत निवेशक (रिटेल) के लिए जरूरी न्यूनतम निवेश राशि 14,985 रुपये (37 शेयर) है। ए-वन स्टील्स आईपीओ 12.23 गुना सब्सक्राइब हुआ। 28 सितंबर, 2026 को शाम 6:53:45 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 9.11 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 7.69 गुना और NII कैटेगरी में 25.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख