return to news
  1. Urban Company को जीएसटी नोटिस, ₹3.04 करोड़ की टैक्स मांग, शेयरों में दिखी हलचल

मार्केट न्यूज़

Urban Company को जीएसटी नोटिस, ₹3.04 करोड़ की टैक्स मांग, शेयरों में दिखी हलचल

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 10:39 IST

सारांश

इसके बाद आज अर्बन कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली है। सुबह 10:30 बजे के आस-पास अर्बन कंपनी के शेयर 1.66% यानी कि 2.70 रुपये गिरकर 160.35 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

शेयर सूची

अर्बन कंपनी

अर्बन कंपनी के शेयरों में क्यों दिख रही है गिरावट? (Photo: Shutterstock)

अर्बन कंपनी लिमिटेड को जीएसटी विभाग की ओर से एक बड़ा शो कॉज नोटिस (SCN) मिला है। कंपनी ने 29 सितंबर की रात को स्टॉक एक्सचेंजों को इसकी जानकारी दी। यह नोटिस फाइनेंशियल ईयर 2022-23 से जुड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और टैक्स भुगतान को लेकर जारी किया गया है। कंपनी के मुताबिक, GST अधिकारियों ने गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और टैक्स की कम राशि जमा करने का आरोप लगाया है। यह नोटिस एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर ऑफ स्टेट टैक्स, प्रॉपर ऑफिसर, SGST, गुरुग्राम (ईस्ट-2) की ओर से जारी किया गया है। इसमें CGST Act, 2017 और HGST Act, 2017 की संबंधित धाराओं के साथ IGST Act के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। कंपनी को यह नोटिस 29 सितंबर 2026 को दोपहर 3:49 बजे मिला। इसके बाद आज अर्बन कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिली है। सुबह 10:30 बजे के आस-पास अर्बन कंपनी के शेयर 1.66% यानी कि 2.70 रुपये गिरकर 160.35 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड हो रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

3.04 करोड़ रुपये की कुल मांग

GST विभाग की ओर से जारी शो कॉज नोटिस में कुल 3,04,65,203 रुपये की मांग की गई है। इसमें 1,67,39,123 रुपये का टैक्स, 1,20,52,168 रुपये का ब्याज और 16,73,912 रुपये की पेनल्टी शामिल है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार ब्याज की राशि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 से लेकर फाइनेंशियल ईयर 2025-26 तक की अवधि से संबंधित है।

कंपनी ने आरोपों को नकारा

Urban Company ने GST विभाग के आरोपों से असहमति जताई है। कंपनी का कहना है कि उसने GST कानून के प्रावधानों के अनुसार ही इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया है। कंपनी के अनुसार, उसकी ओर से न तो गलत तरीके से ITC लिया गया है और न ही टैक्स का कम भुगतान किया गया है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि इस मामले में उसका पक्ष मजबूत है और उसे अपने बाहरी कानूनी और टैक्स सलाहकारों की राय का समर्थन प्राप्त है। अर्बन कंपनी अब निर्धारित समयसीमा के भीतर शो कॉज नोटिस का जवाब देगी।

कंपनी के ऑपरेशन पर क्या असर पड़ेगा?

Urban Company ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि इस शो कॉज नोटिस से कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कंपनी ने इसका प्रभाव मौद्रिक रूप से भी शून्य बताया है।

फिलहाल यह मामला शो कॉज नोटिस के स्तर पर है। कंपनी अपना जवाब संबंधित GST अधिकारियों को देगी। इसलिए नोटिस में बताई गई मांग को अंतिम कर देनदारी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। आगे की कार्रवाई कंपनी के जवाब और GST अधिकारियों के निर्णय पर निर्भर करेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख