return to news
  1. Adroit Industries की धमाकेदार लिस्टिंग, ArMee Infotech ने तोड़ा निवेशकों का दिल, बाकी दो का क्या रहा हाल?

मार्केट न्यूज़

Adroit Industries की धमाकेदार लिस्टिंग, ArMee Infotech ने तोड़ा निवेशकों का दिल, बाकी दो का क्या रहा हाल?

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 30, 2026, 10:03 IST

सारांश

चारों कंपनियों की लिस्टिंग के साथ निवेशकों की नजर इस बात पर है कि बाजार में इनके शेयर किस स्तर पर कारोबार शुरू करते हैं और शुरुआती कारोबार में इनमें कितना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

आईपीओ लिस्टिंग

आज मार्केट में चार आईपीओ का डेब्यू (Photo: Shutterstock)

आज एक-दो नहीं बल्कि कुल चार आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। ArMee Infotech, Swastika Infra, Elevate Campuses और Adroit Industries के शेयरों ने आज मार्केट में अपना डेब्यू किया है। किसकी लिस्टिंग कैसी रही, किसने निवेशकों को प्रॉफिट दिया और किसकी लिस्टिंग ने निवेशकों का दिल तोड़ा? चलिए एक नजर डालते हैं। सबसे पहले बात Adroit Industries की जिसने मार्केट में धमाकेदार आगाज किया है। Adroit Industries के शेयर 75.37% यानी कि करीब 101 रुपये के प्रॉफिट के साथ 235 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। वहीं Swastika Infra की लिस्टिंग में भी निवेशकों को मुनाफा हुआ है। Swastika Infra के शेयर 8.11% प्रीमियम यानी कि 15 रुपये के प्रॉफिट के साथ 200 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। Elevate Campuses की लिस्टिंग डिस्काउंट पर हुई है। Elevate Campuses के शेयरों की लिस्टिंग 1.91% के डिस्काउंट यानी कि 6.90 रुपये के नुकसान के साथ 355.10 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं ArMee Infotech के शेयरों की लिस्टिंग ने भी निवेशकों को निराश किया है। ArMee Infotech के शेयर करीब 8% डिस्काउंट यानी कि करीब 30 रुपये के नुकसान के साथ 335 रुपये प्रति शेयर के आस-पास लिस्ट हुए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ArMee Infotech

ArMee Infotech आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी मैनेज्ड सर्विसेज से जुड़ी कंपनी है। यह सरकारी विभागों, PSU, कॉरपोरेट, BFSI और एजुकेशन सेक्टर को आईटी हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इंस्टॉलेशन, इंटीग्रेशन, मेंटेनेंस और दूसरी टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी और रिटेल कारोबार में भी विस्तार किया है।

ArMee Infotech का 300 करोड़ रुपये का IPO 23 से 25 सितंबर तक खुला था। इश्यू को कुल 2.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसमें QIB हिस्सा 2.99 गुना, NII 2.09 गुना और रिटेल हिस्सा 2.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर आज NSE और BSE पर लिस्ट होंगे।

Swastika Infra

Swastika Infra मुख्य रूप से पावर प्रोजेक्ट्स के EPC कारोबार में है। कंपनी अंडरग्राउंड केबलिंग, सब-स्टेशन निर्माण, ग्रामीण और शहरी विद्युतीकरण और स्ट्रीट लाइटिंग जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी का करीब 161.38 करोड़ रुपये का IPO 23 से 25 सितंबर तक चला। इसे कुल 7.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। NII कैटेगरी 18.5 गुना, रिटेल 5.39 गुना और QIB हिस्सा 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Elevate Campuses

Elevate Campuses भारत और UAE में एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा कारोबार करती है। कंपनी मुख्य रूप से स्टूडेंट एकोमोडेशन और K-12 स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के मालिकाना हक, संचालन और विकास से जुड़ी है। 2,100 करोड़ रुपये का IPO 23 से 25 सितंबर तक खुला था। इसे कुल 1.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB हिस्सा 2.52 गुना, रिटेल 1.01 गुना और NII हिस्सा 0.84 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Adroit Industries

Adroit Industries ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए प्रोपेलर शाफ्ट और टॉर्क-ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी फोर्जिंग, प्रिसीजन मशीनिंग, हीट ट्रीटमेंट, असेंबली, बैलेंसिंग और टेस्टिंग जैसी प्रक्रियाएं इन-हाउस करती है। इसके प्रोडक्ट्स कमर्शियल व्हीकल्स के अलावा डिफेंस, हेवी इक्विपमेंट और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन में भी इस्तेमाल होते हैं।

150.71 करोड़ रुपये के IPO को निवेशकों की ओर से काफी मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 176.85 गुना सब्सक्राइब हुआ। QIB हिस्सा 195.04 गुना, NII 332.35 गुना और रिटेल हिस्सा 99.81 गुना सब्सक्राइब हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख