return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुल रहे हैं 2 नए आईपीओ, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुल रहे हैं 2 नए आईपीओ, 4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 15:04 IST

सारांश

Goldline Pharmaceutical का IPO भी 12 मई से 14 मई तक खुलेगा। यह इश्यू ₹11.61 करोड़ का है और पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, इसमें कोई OFS नहीं है। इस IPO से जुटाए गए पैसे का उपयोग कंपनी अपने कुछ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

IPO

RFBL Flexi Pack का IPO 12 मई से 14 मई तक खुला रहेगा।

Upcoming IPOs: आईपीओ निवेशकों के लिए 11 मई से शुरू हो रहा नया हफ्ता थोड़ा शांत रहने वाला है। दरअसल, इस सप्ताह कोई भी नया मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुलेगा। हालांकि, SME सेगमेंट में दो कंपनियों के आईपीओ आ रहे हैं। इनमें RFBL Flexi Pack और Goldline Pharmaceutical का आईपीओ शामिल है। यहां हमने इन आईपीओ की पूरी जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Goldline Pharmaceutical IPO

Goldline Pharmaceutical का IPO भी 12 मई से 14 मई तक खुलेगा। यह इश्यू ₹11.61 करोड़ का है और पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, इसमें कोई OFS नहीं है। इस IPO से जुटाए गए पैसे का उपयोग कंपनी अपने कुछ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

इसका प्राइस बैंड ₹41 से ₹43 प्रति शेयर रखा गया है। इसमें भी एक लॉट 3,000 शेयर का है और निवेश के लिए कम से कम 2 लॉट यानी 6,000 शेयर खरीदने होंगे। Goldline Pharmaceutical ‘Goldline’ ब्रांड नाम से फार्मास्यूटिकल प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग करती है।

RFBL Flexi Pack IPO

RFBL Flexi Pack का IPO 12 मई से 14 मई तक खुला रहेगा। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें कंपनी 70.65 लाख नए शेयर जारी करके करीब ₹35.33 करोड़ जुटाएगी। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कैपेक्स, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

कंपनी का मानना है कि लिस्टिंग से उसकी ब्रांड वैल्यू और कॉर्पोरेट इमेज मजबूत होगी। इसका प्राइस बैंड ₹47 से ₹50 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 3,000 शेयर हैं, और रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 6,000 शेयर खरीदने होंगे।

कंपनी मल्टी-लेयर फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटेरियल जैसे प्लास्टिक फिल्म रोल और पाउच बनाती और बेचती है, जो कई इंडस्ट्री में पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं। साथ ही यह Woven fabric पैकेजिंग और अन्य तरह के फिल्म्स का भी व्यापार करती है।

4 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते चार कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है। इनमें Value 360 Communications, Recode Studios, Bagmane Prime Office REIT और Simca Advertising शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख