मार्केट न्यूज़
.png)
3 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 11:54 IST
सारांश
IndiGo Share: निवेशकों को डर है कि पीएम मोदी की इस अपील से विदेश घूमने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है, जिसका असर कंपनी के बिजनेस पर पड़ेगा। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं और US-Iran टेंशन के कारण ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है।
शेयर सूची

IndiGo Share: प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की भी अपील की।
IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर सोमवार को 5% से ज्यादा गिर गए। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 5.04 फीसदी लुढ़ककर 4294.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से विदेशी यात्राओं से बचने, ईंधन की बचत करने और देश में ही खर्च बढ़ाने को कहा था। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।
पर्यटन से जुड़े शेयरों में गिरावट दिख रही है। निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स 3.2% गिरकर 7,337.90 के निचले स्तर पर आ गया। इसके अलावा GMR Airports में 4 फीसदी, TBO Tek में करीब 3.50 फीसदी, Devyani International में 3.5 फीसदी, Sapphire Foods India में 3.45 फीसदी और ITC Hotels में करीब 3 फीसदी की कमजोरी है।
Leela Palaces Hotels & Resorts, EIH Limited, Indian Hotels Company, Chalet Hotels, Lemon Tree Hotels और BLS International Services जैसे शेयर भी 2-3 फीसदी तक लुढ़क गए।
निवेशकों को डर है कि पीएम मोदी की इस अपील से विदेश घूमने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है, जिसका असर कंपनी के बिजनेस पर पड़ेगा। यह गिरावट ऐसे समय में आई है जब दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं और US-Iran टेंशन के कारण ऊर्जा संकट गहराता दिख रहा है।
इससे महंगाई, सप्लाई चेन और भारत के इंपोर्ट बिल को लेकर चिंता बढ़ी है। हैदराबाद के परेड ग्राउंड में दिए गए अपने भाषण में पीएम मोदी ने करीब 30 मिनट तक जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने की बात कही ताकि देश इन वैश्विक चुनौतियों से बेहतर तरीके से निपट सके।
प्रधानमंत्री ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो, बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने, कार-पूलिंग अपनाने, माल ढुलाई को रेलवे की तरफ शिफ्ट करने और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने अगले एक साल तक गैर-जरूरी विदेशी ट्रिप, विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग और सोने की ज्यादा खरीद से बचने को कहा। उनका कहना था कि विदेशी मुद्रा बचाना देशभक्ति का हिस्सा है। उन्होंने लोगों को देश के अंदर घूमने, लोकल स्तर पर शादियां करने और भारतीय उत्पादों को सपोर्ट करने के लिए भी प्रेरित किया।
ईंधन की कीमत बढ़ने के चलते IndiGo ने हाल ही में फ्लाइट टिकट पर फ्यूल सरचार्ज भी बढ़ाया था। पहले जहां 425 रुपये का फ्लैट चार्ज था, अब घरेलू उड़ानों में दूरी के हिसाब से 275 से 950 रुपये तक सरचार्ज लिया जा रहा है। इंटरनेशनल टिकट पर भी चार्ज बढ़ाया गया है। हालांकि सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने एयरलाइंस पर पूरा बोझ नहीं डाला और ईंधन कीमतों का कुछ हिस्सा ही पास किया गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What Is the Face Value of a Share?
What is Free Float Market Capitalisation? Meaning & Formula
What Is RBI MPC? Meaning, Members, Functions & Role
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs