return to news
  1. Canara Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 4% बढ़ी NII, शेयरधारकों के लिए ₹4.20 का डिविडेंड घोषित

मार्केट न्यूज़

Canara Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में 4% बढ़ी NII, शेयरधारकों के लिए ₹4.20 का डिविडेंड घोषित

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 13:57 IST

सारांश

मार्च तिमाही के दौरान Canara Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 9,808 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,442 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

Canara bank

नतीजों के बीच Canara bank के शेयरों में तेजी नजर आ रही है।

Canara Bank Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के Canara Bank ने आज 11 मई को FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। तिमाही के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.9 फीसदी घटकर 4,505.6 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 5,002.7 करोड़ रुपये था। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 1.90 फीसदी की तेजी नजर आ रही है और यह स्टॉक BSE पर 136.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NII में बढ़ोतरी

मार्च तिमाही के दौरान Canara Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 4 फीसदी बढ़कर 9,808 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,442 करोड़ रुपये था।

एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। मार्च तिमाही के दौरान उसके ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) घटकर 1.84% रह गए, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में यह 2.94% और पिछली तिमाही में 2.08% था। मार्च तिमाही में बैंक के नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NNPA) या बैड लोन 0.43% रहे, जो पिछले साल के 0.70% और Q3 FY26 के 0.47% से कम हैं।

डिविडेंड का ऐलान

Canara Bank ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, ₹2/- फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹4.20 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है; यह सिफारिश बैंक की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख