return to news
  1. इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के साथ TVS Motor की इंडोनेशियाई टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री, प्राइस और फीचर्स जानें सब

मार्केट न्यूज़

इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के साथ TVS Motor की इंडोनेशियाई टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री, प्राइस और फीचर्स जानें सब

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 17, 2025, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी की यूनिट पीटी टीवीएस मोटर ने इंडोनेशिया में आईक्यूब के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.99 करोड़ इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 1.6 लाख रुपये) है।

शेयर सूची

TVS iQube

इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के साथ TVS मोटर की इंडोनेशियाई टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब के साथ इंडोनेशियाई इलेक्ट्रिक दोपहिया मार्केट में एंट्री की मंगलवार को घोषणा की। टीवीएस मोटर कंपनी ने बयान में कहा कि कंपनी की यूनिट पीटी टीवीएस मोटर ने इंडोनेशिया में आईक्यूब के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी शुरुआती कीमत 2.99 करोड़ इंडोनेशियाई रुपिया (करीब 1.6 लाख रुपये) है। टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (आसियान) जेम्स चैन ने कहा, ‘इंडोनेशिया के दोपहिया वाहन खंड में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अपनाने में पिछले तीन वर्ष में 101% (सालाना संचयी वृद्धि दर) की मजबूत वृद्धि दर्ज की। हम टीवीएस आईक्यूब के रूप में एक विश्वसनीय, हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट और आकर्षक मूल्य निर्धारण के साथ ईवी को बढ़ावा देने के सरकारी प्रयासों में भागीदार बनकर खुश हैं।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कंपनी ने बयान में कहा कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर को ईस्ट करवांग स्थित पीटी टीवीएस मोटर कंपनी के मैनुफैक्चरिंग यूनिट में ‘असेंबल’ किया जाएगा। टीवीएस मोटर कंपनी के उपाध्यक्ष (ईवी अंतरराष्ट्रीय व्यापार) मधु प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्लोबल पर आईक्यूब का बिक्री आंकड़ा छह लाख यूनिट के पार पहुंच चुका है।

टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब के फीचर्स

कंपनी के अनुसार, आईक्यूब एक बार चार्ज करने पर 115 किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी अधिकतम गति 78 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4.2 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत

टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की दिल्ली में कीमत 94,434 से 1.31 लाख रुपये के बीच है। टीवीएस मोटर कंपनी के शेयरों की बात करें तो आज उनमें .70% गिरावट देखने को मिली और इस तरह से शेयर करीब 20-21 रुपये गिरकर 2,770 रुपये के आस-पास ट्रेड हुए।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख