return to news
  1. Turtlemint Fintech IPO: आखिरी दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब, चेक करें सब्सक्रिप्शन आंकड़े

मार्केट न्यूज़

Turtlemint Fintech IPO: आखिरी दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब, चेक करें सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 14:02 IST

सारांश

Turtlemint Fintech IPO: शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 25 जून को क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 29 जून को प्रस्तावित है।

IPO

Turtlemint एक टेक्नोलॉजी आधारित इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है।

इंश्योरटेक यूनिकॉर्न Turtlemint Fintech Solutions के IPO को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आज 23 जून को सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह पब्लिक इश्यू 1.01 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 3,32,74,724 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 3,29,01,878 शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड ₹144 से ₹152 प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ का साइज ₹882.66 करोड़ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Turtlemint Fintech IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) - 1.48 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) - 0.20 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 0.86 गुना
  • टोटल - 1.01 गुना
  • (BSE, 23 Jun 2026 | 02:00:00 PM)

Turtlemint Fintech IPO के बारे में

Turtlemint Fintech Solutions के आईपीओ के तहत ₹660.72 करोड़ के नए शेयर जारी किए गए। इसके अलावा ₹221.94 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जा रहे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून को होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर 25 जून को क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग 29 जून को प्रस्तावित है।

Turtlemint Fintech इस फंड का इस्तेमाल क्लाउड और सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट टीम की सैलरी, मार्केटिंग गतिविधियों, लीज भुगतान, अपनी सहायक कंपनी TIB की वर्किंग कैपिटल जरूरतों और संभावित अधिग्रहण जैसे उद्देश्यों के लिए करेगी।

क्या करती है Turtlemint?

Turtlemint एक टेक्नोलॉजी आधारित इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जो ग्राहकों, बीमा सलाहकारों और बीमा कंपनियों को जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, मोटर इंश्योरेंस समेत कई तरह की बीमा पॉलिसियों की तुलना कर सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि उसने ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम इनकम (GDPI) के आधार पर पूरे रिटेल इंश्योरेंस बाजार की तुलना में तेज वृद्धि दर्ज की है। यही वजह है कि निवेशकों की नजर इस IPO पर बनी हुई है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख