return to news
  1. Trent के शेयरों में 4% तक की शानदार तेजी, बोनस शेयर की उम्मीदों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

मार्केट न्यूज़

Trent के शेयरों में 4% तक की शानदार तेजी, बोनस शेयर की उम्मीदों से बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 15:09 IST

सारांश

Trent में तेजी की मुख्य वजह कंपनी का ऐलान है कि 22 अप्रैल 2026 को उसकी बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने Q4 FY26 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों पर भी चर्चा करेगी और फाइनल डिविडेंड का फैसला भी लिया जा सकता है।

शेयर सूची

Trent

Trent भविष्य की ग्रोथ के लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर भी विचार कर सकती है।

Trent के शेयरों में आज 20 अप्रैल को 4 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 3.55 फीसदी बढ़कर 4251.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब कंपनी के शेयरों में तेजी आई है और यह इस दौरान करीब 10 फीसदी उछल गया है। वहीं पिछले 1 महीने में इसके शेयरों में करीब 20 फीसदी की तेजी आ चुकी है। आज की तेजी के साथ इसका मार्केट कैप बढ़कर 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बोनस शेयर की है तैयारी

Trent में तेजी की मुख्य वजह कंपनी का ऐलान है कि 22 अप्रैल 2026 को उसकी बोर्ड मीटिंग होगी, जिसमें पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने Q4 FY26 और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजों पर भी चर्चा करेगी और फाइनल डिविडेंड का फैसला भी लिया जा सकता है।

कंपनी भविष्य की ग्रोथ के लिए फंड जुटाने के विकल्पों पर भी विचार कर सकती है, जैसे नए शेयर या अन्य इंस्ट्रूमेंट्स जारी करना। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बोनस शेयर जारी होते हैं, तो इससे स्टॉक की लिक्विडिटी बढ़ेगी और छोटे निवेशकों के लिए यह ज्यादा आकर्षक बन सकता है।

Trent का बिजनेस

Trent, Tata Group की रिटेल कंपनी है, जो Zudio, Westside और Star Bazaar जैसे ब्रांड्स चलाती है। खासकर Zudio के तेजी से विस्तार को कंपनी की मजबूत ग्रोथ का बड़ा कारण माना जा रहा है। बोनस शेयर की खबर से निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ा है। आमतौर पर बोनस इश्यू को कंपनी के भविष्य को लेकर मैनेजमेंट के आत्मविश्वास का संकेत माना जाता है, इसलिए बाजार में इस खबर को सकारात्मक रूप से लिया जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख