मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड April 20, 2026, 18:57 IST
सारांश
आज PNB Housing Finance, NELCO, Bank of Maharashtra, SML Mahindra, PNB Gilts और Axita Cotton डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।

Q4 results: आज कई छोटी-बड़ी कंपनियां अपने जनवरी–मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही हैं।
इसके अलावा Axita Cotton, E2E Networks, Indbank Merchant Banking Services, Navkar Corporation, PNB Gilts, SML Isuzu (SML Mahindra) और Ugro Capital भी अपने नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों में से कुछ जैसे PNB Housing Finance, NELCO, Bank of Maharashtra, SML Mahindra, PNB Gilts और Axita Cotton डिविडेंड (लाभांश) का भी ऐलान कर सकती हैं। यहां आज के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।
पंजाब नेशनल बैंक की सब्सिडियरी PNB Gilts ने Q4 FY26 में अपने नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 82.68% की गिरावट दर्ज की। यह मुनाफा मार्च FY25 तिमाही के ₹75.02 करोड़ के मुकाबले घटकर ₹12.99 करोड़ रह गया।
PNB Gilts के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए ₹2 प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड 20% की दर से दिया जाएगा, जबकि हर शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है।
E2E Networks ने बताया कि 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 51.34% गिरकर ₹8.56 करोड़ रह गया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹17.59 करोड़ था।
E2E Networks के बोर्ड ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान भी किया है। इसके तहत ₹10 के हर मौजूदा इक्विटी शेयर को ₹1 के 10 इक्विटी शेयरों में बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने कहा, "इस बंटवारे के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी सही समय पर दे दी जाएगी।"
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। चौथी तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.89% बढ़कर ₹2014.09 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह ₹1493.08 करोड़ था। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2026-27 के वित्त वर्ष (FY27) के दौरान कई चरणों में ₹10,000 करोड़ तक के लॉन्ग-टर्म इंफ्रा बॉन्ड जारी करने को मंजूरी दी है।
बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) वित्त वर्ष 26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 18.81% बढ़कर ₹3702 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹3116 करोड़ थी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹1.20 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।
SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, Oracle फाइनेंशियल सर्विसेज़ सॉफ्टवेयर, Havells इंडिया, LT टेक्नोलॉजी सर्विसेज़, टाटा कम्युनिकेशंस, महाराष्ट्र स्कूटर्स, भारत कोकिंग कोल, Delta Corp, संगम (इंडिया), Amal, Sarla परफॉर्मेंस फाइबर्स, Skyline Millars, Prizor Viztech, Ontic Finserv और Dolphin Kitchen Utencils and Appliances।
HCL टेक्नोलॉजीज, नेस्ले इंडिया, 360 ONE WAM, परसिस्टेंट सिस्टम्स, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, टाटा एल्क्सी, पावरिका, ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स इंडिया, Cyient DLM, सनटेक रियल्टी, NDL वेंचर्स, राजरतन ग्लोबल वायर, महिंद्रा EPC इरिगेशन और DB (इंटरनेशनल) स्टॉक ब्रोकर्स।
ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 122 फीसदी बढ़कर 686.35 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹309.08 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 87.93 फीसदी की बढ़त के साथ 1,505.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख