return to news
  1. Technocraft Ventures की 34% प्रीमियम पर शानदार लिस्टिंग, लेकिन LEAP India ने किया निराश

मार्केट न्यूज़

Technocraft Ventures की 34% प्रीमियम पर शानदार लिस्टिंग, लेकिन LEAP India ने किया निराश

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 14, 2026, 10:37 IST

सारांश

Technocraft Ventures के निवेशकों को आज लिस्टिंग पर शानदार रिटर्न मिला है। इसके शेयर आज BSE पर 285 रुपये के भाव पर खुले। वहीं NSE पर यह स्टॉक 284 रुपये पर ओपन हुआ है। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस ₹200 – ₹212 प्रति शेयर तय किया गया था।

IPO Listing

LEAP India के शेयरों की आज बाजार में कमजोर शुरुआत हुई।

Technocraft Ventures और LEAP India के शेयरों की आज 14 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है। इन दोनों ही आईपीओ ने आज BSE और NSE पर पॉजिटिव शुरुआत की। Technocraft Ventures की बात करें तो इसने लिस्टिंग पर अपने निवेशकों को 34 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि, LEAP India ने निवेशकों को थोड़ा निराश किया। इसके शेयर महज 4 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। यहां हम जानेंगे इन दोनों कंपनियों की बाजार में कैसी लिस्टिंग हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Technocraft Ventures की मजबूत लिस्टिंग

Technocraft Ventures के निवेशकों को आज लिस्टिंग पर शानदार रिटर्न मिला है। इसके शेयर आज BSE पर 285 रुपये के भाव पर खुले। वहीं NSE पर यह स्टॉक 284 रुपये पर ओपन हुआ है। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस ₹200 – ₹212 प्रति शेयर तय किया गया था। इस तरह निवेशकों को करीब 34.43 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग के बाद भी तेजी देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक इश्यू प्राइस से 44.58 फीसदी की तेजी के साथ 306.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था।

LEAP India की सुस्त लिस्टिंग

LEAP India के शेयरों की आज बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। इसके शेयर आज BSE पर 166 रुपये के भाव पर खुले हैं, जबकि इसका इश्यू प्राइस 151-159 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इस तरह इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर महज 4.40 फीसदी का रिटर्न मिला है। लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे यानी 152.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया था।

LEAP India IPO को कैसा मिला था रिस्पॉन्स?

LEAP India सप्लाई चेन सॉल्यूशंस, पैलेट और कंटेनर लीजिंग का काम करती है। कंपनी 2480 करोड़ रुपये जुटा रही है। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यह आईपीओ 7 से 11 अगस्त तक कुल 8.38 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 16.84 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 12.64 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 1.71 गुना और एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 10.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Technocraft Ventures में जमकर हुआ था निवेश

Technocraft Ventures इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस, ड्रम क्लोजर और मचान (scaffolding) निर्माण के क्षेत्र में काम करती है। इश्यू साइज ₹251.88 करोड़ है। इस आईपीओ को कुल 38.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके तहत QIBs का हिस्सा 42.26 गुना, NIIs का हिस्सा 65.06 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 25.35 गुना सब्सक्राइब हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख