return to news
  1. लीप इंडिया IPO में लगाया है अगर दांव, तो यहां जानें अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

मार्केट न्यूज़

लीप इंडिया IPO में लगाया है अगर दांव, तो यहां जानें अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड August 12, 2026, 09:00 IST

सारांश

सप्लाई चेन एसेट पूलिंग कंपनी के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 11,49,91,735 शेयरों के मुकाबले 96,32,60,770 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, QIB) ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 16.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

लीप इंडिया आईपीओ

लीप इंडिया आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे करें चेक? (Photo: Shutterstock)

लीप इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन विंडो 11 अगस्त यानी कि मंगलवार को क्लोज हो गया था और अब बारी अलॉटमेंट की है। आज लीप इंडिया आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनलाइज होना है। लीप इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन 8.38 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई के डेटा के मुताबिक सप्लाई चेन एसेट पूलिंग कंपनी के 2,480 करोड़ रुपये के आईपीओ में 11,49,91,735 शेयरों के मुकाबले 96,32,60,770 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, QIB) ने अपने लिए आरक्षित हिस्से को 16.84 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टरों) के हिस्से को 12.64 गुना बोलियां मिलीं, जबकि खुदरा निवेशकों (रिटेल इन्वेस्टरों) की कैटेगरी को 1.71 गुना बोलियां हासिल हुई। लीप इंडिया ने गुरुवार को कई संस्थागत निवेशकों से 743.62 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 151-159 रुपये प्रति शेयर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईपीओ में 480 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 2,000 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। नए इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्जों को चुकाने या पूर्व-भुगतान करने में किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में होगा। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का निर्गम बाद बाजार पूंजीकरण लगभग 7,005 करोड़ रुपये होगा। कंपनी के शेयरों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। लिस्टिंग की संभावित डेट 14 अगस्त तय की गई है। अगर आपने भी लीप इंडिया के आईपीओ में दांव लगाया है, तो आप इस तरह शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस पता कर सकते हैं-

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख