return to news
  1. Teamtech Formwork IPO: पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, 53% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

मार्केट न्यूज़

Teamtech Formwork IPO: पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, 53% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 17:06 IST

सारांश

Teamtech Formwork IPO: टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NII के हिस्से को भी 0.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा इंडिविजुअल इनवेस्टर्स ने 0.34 गुना सब्सक्राइब किया है।

Teamtech Formwork IPO

Teamtech Formwork IPO: इसके लिए 61-63 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

Teamtech Formwork IPO: टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस के आईपीओ को आज 19 मई को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह पब्लिक इश्यू अब तक 0.53 गुना ही सब्सक्राइब हो सका। यह आईपीओ 19 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और इसमें 21 मई तक निवेश का मौका रहेगा। इसके लिए 61-63 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह एक NSE SME इश्यू है, जिसके जरिए कंपनी 50.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कितना हुआ सब्सक्राइब

टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस के आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। NII के हिस्से को भी 0.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा इंडिविजुअल इनवेस्टर्स ने 0.34 गुना सब्सक्राइब किया है।

Teamtech Formwork Solutions IPO के बारे में

टीमटेक फॉर्मवर्क सॉल्यूशंस का आईपीओ पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें ₹50.15 करोड़ के 0.80 करोड़ शेयर शामिल हैं। IPO के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 22 मई 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। इसकी लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 26 मई 2026 तय की गई है।

आईपीओ के लिए लॉट साइज 2,000 शेयरों का है। इसमें इंडिविजुअल इनवेस्टर्स को कम से कम 2,52,000 रुपये निवेश करना होगा। GetFive Advisors इस इश्यू का बुक रनिंग लीड मैनेजर है और Kfin Technologies रजिस्ट्रार है। कंपनी का मार्केट मेकर SMC Global Securities है।

Teamtech Formwork का बिजनेस

नवंबर 2018 में स्थापित Teamtech Formwork Solutions Limited एक बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) मॉडल पर काम करती है। यह निर्माण उद्योग के लिए मॉड्यूलर T-फॉर्मवर्क और कस्टमाइज्ड फॉर्मवर्क सिस्टम बनाती है, उनकी मरम्मत करती है और उन्हें किराए पर देती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में स्टैंडर्ड पैनल, कस्टमाइज्ड पैनल, और फॉर्मवर्क एक्सेसरीज व सहायक कंपोनेंट शामिल हैं, जो मिलकर निर्माण की विभिन्न जरूरतों के लिए एक संपूर्ण मॉड्यूलर फॉर्मवर्क सिस्टम बनाते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख