return to news
  1. HPCL, BPCL के शेयरों में तेजी, एक बार फिर बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

मार्केट न्यूज़

HPCL, BPCL के शेयरों में तेजी, एक बार फिर बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 13:38 IST

सारांश

आज Indian Oil Corporation का शेयर 2.69 फीसदी उछलकर 135.50 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा Bharat Petroleum Corporation में 1.74 फीसदी और Hindustan Petroleum Corporation में 3% से ज्यादा की तेजी नजर आई।

शेयर सूची

omc stocks

सरकार ने एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा किया है।

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस खबर के बाद सरकारी तेल कंपनियों यानी OMCs के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बता दें कि सरकार ने एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा किया है। इस बार कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में बढ़ी खरीदारी

आज Indian Oil Corporation का शेयर 2.69 फीसदी उछलकर 135.50 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा Bharat Petroleum Corporation में 1.74 फीसदी और Hindustan Petroleum Corporation में 3% से ज्यादा की तेजी नजर आई।

अलग-अलग शहरों में क्या है दाम?

आज दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 प्रति लीटर और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर हो गया। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगे किए गए थे। ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की बड़ी वजह वैश्विक कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल है।

क्यों बढ़ रहा है क्रूड ऑयल का भाव?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतें 50% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। खासकर Strait of Hormuz में सप्लाई बाधित होने की आशंका से बाजार में दबाव बढ़ा है। इस बीच आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी दिखी। Brent Crude 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास और WTI Crude 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा था। इसकी वजह अमेरिका द्वारा ईरान पर संभावित हमले को फिलहाल टालने की खबर रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख