return to news
  1. Stock Market Wrap: तेजी के बाद बाजार ने अचानक गंवाई बढ़त, Sensex 114 अंक लुढ़का, Nifty 23618 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: तेजी के बाद बाजार ने अचानक गंवाई बढ़त, Sensex 114 अंक लुढ़का, Nifty 23618 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 19, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra, Eternal और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, Titan, UltraTech Cement, Bharti Airtel और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 19 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 114.19 अंकों की कमजोरी रही और यह 75200.85 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 31.95 अंक लुढ़ककर 23618 के लेवल पर बंद हुआ है। आज Sensex ने एक समय पर 430 अंक बढ़कर 75,746.27 का स्तर छू लिया था। लेकिन यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, HCL Tech में खरीदारी

आज Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, HCL Tech, Tech Mahindra, Eternal और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Kotak Mahindra Bank, Titan, UltraTech Cement, Bharti Airtel और Sun Pharma जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.19 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT स्टॉक्स की चमक बढ़ी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Nifty IT में रही और यह 3 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए। निफ्टी ऑटो, फार्मा, PSU बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी मेटल और FMCG इंडेक्स में लगभग फ्लैट क्लोजिंग हुई है। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक में करीब 0.75 फीसदी की गिरावट रही।

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त?

बाजार में आज की अपनी पूरी बढ़त गंवा दी, जिसके लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। प्रॉफिट बुकिंग एक बड़ी वजह साबित हुई है। बाजार में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है, जिसके चलते आज तेजी पर निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज एक बार फिर नया निचला स्तर छू लिया। रुपये में लगातार गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख