return to news
  1. Q2 Results Today: TCS के नतीजों पर टिकी नजर, Anand Rathi Wealth समेत 18 कंपनियां जारी करेंगी अपना रिपोर्ट कार्ड

मार्केट न्यूज़

Q2 Results Today: TCS के नतीजों पर टिकी नजर, Anand Rathi Wealth समेत 18 कंपनियां जारी करेंगी अपना रिपोर्ट कार्ड

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 08:51 IST

सारांश

आज Canara HSBC Life Insurance Company, Cordelia Cruises, Can Fin Homes और Ind Bank Housing जैसी कंपनियां भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के रेवेन्यू, मुनाफे और आगे के कारोबार को लेकर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर रहेगी।

TCS Q2

TCS के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से होने वाली कमाई भी निवेशकों के लिए अहम रहेगी।

Q2 Results: शेयर बाजार में 8 अक्टूबर को कई कंपनियों के सितंबर तिमाही यानी Q2 FY27 के नतीजे जारी होने वाले हैं। आज कम से कम 18 कंपनियां 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेंगी। इस लिस्ट में देश की दिग्गज IT कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) के अलावा Anand Rathi Wealth, GM Breweries और Poonawalla Fincorp जैसी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा Canara HSBC Life Insurance Company, Cordelia Cruises, Can Fin Homes और Ind Bank Housing जैसी कंपनियां भी अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। निवेशकों की नजर इन कंपनियों के रेवेन्यू, मुनाफे और आगे के कारोबार को लेकर मैनेजमेंट की टिप्पणी पर रहेगी।

TCS के नतीजों पर खास नजर

TCS के Q2 Results सबसे ज्यादा चर्चा में रह सकते हैं। कंपनी IT सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है और इसके नतीजों से पूरे IT सेक्टर के प्रदर्शन को लेकर भी संकेत मिल सकते हैं। FY27 की पहली तिमाही में TCS का मुनाफा सालाना आधार पर 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 12,760 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.7% घटा था। वहीं, Q1 FY27 में TCS का कोर ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14% बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये हो गया था, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 63,437 करोड़ रुपये था।

AI से कमाई भी रहेगी फोकस में

TCS के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से होने वाली कमाई भी निवेशकों के लिए अहम रहेगी। कंपनी की AI से जुड़ी रेवेन्यू बुकिंग पिछली तिमाही में 2.6 अरब डॉलर रही थी, जो इससे पिछली तिमाही के मुकाबले 14% अधिक थी। ऐसे में Q2 में AI से जुड़े कारोबार की ग्रोथ पर भी बाजार की नजर होगी।

TCS दे सकती है अंतरिम डिविडेंड

Q2 Results के अलावा TCS के बोर्ड की बैठक में दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि अगर डिविडेंड घोषित होता है तो इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। यानी इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में शेयर रखने वाले पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड मिल सकता है।

इन कंपनियों के भी आएंगे नतीजे

8 अक्टूबर को TCS के अलावा Anand Rathi Wealth, GM Breweries, Grand Oak Canyons Distiller, Poonawalla Fincorp, Ind Bank Housing, K&R Rail Engineering, Lotus Chocolate Company, Onix Solar Energy, Bridge Securities और Can Fin Homes के नतीजे आएंगे। इसके अलावा Canara HSBC Life Insurance Company, Cordelia Cruises, Hathway Bhawani Cabletel & Datacom, Indbank Merchant Banking Services, Jai Mata Glass और SRU Steels भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख