return to news
  1. Gold-Silver Price: आज क्या है सोने-चांदी का भाव? जानें रेट बढ़ने की वजह और अपने शहर का हाल

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: आज क्या है सोने-चांदी का भाव? जानें रेट बढ़ने की वजह और अपने शहर का हाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 08:02 IST

सारांश

Gold-Silver Price: अभी सोने के लिए सबसे बड़ा मुद्दा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की नीति है। जब ब्याज दरें और बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है, तो सोना कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि सोने से नियमित ब्याज या आय नहीं मिलती।

Gold Silver

सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर का भी बड़ा असर होता है।

Gold-Silver Price: सोने और चांदी के भाव में आज 08 अकटूबर को हल्की तेजी नजर आ रही है। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 149,270 रुपये है। इसके अलावा चांदी की कीमत भी थोड़ी बढ़ोतरी के साथ 223,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। निवेशकों की नजर इस बात पर है कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर आगे क्या फैसला करता है। डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में बदलाव भी सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि US कॉमेक्स पर सोना 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 4155.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.39% की बढ़त के साथ 60.53 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंडिया MCX की बात करें तो यहां सोने की कीमत 149,110 रुपये 10 ग्राम और चांदी 223,353 रुपये प्रति किलो पर थी।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹148,750 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹149,000 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹148,810 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹149,440 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹149,120 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹149,240 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹222,810 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹223,190 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹222,900 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹223,840 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹223,370 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹223,550 प्रति किलोग्राम

कौन से फैक्टर्स सोने-चांदी के लिए हैं अहम

अभी सोने के लिए सबसे बड़ा मुद्दा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की नीति है। जब ब्याज दरें और बॉन्ड से मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है, तो सोना कम आकर्षक हो जाता है, क्योंकि सोने से नियमित ब्याज या आय नहीं मिलती। अगर अमेरिका में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहती हैं, तो सोने की कीमत पर दबाव आ सकता है।

सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर का भी बड़ा असर होता है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरे देशों के खरीदारों के लिए डॉलर में बिकने वाला सोना महंगा हो जाता है। इससे सोने की मांग और कीमत पर दबाव आ सकता है। लंबे समय में केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीदारी सोने के लिए एक अहम सहारा बनी हुई है। इसके अलावा, लोग Gold ETF जैसे निवेश माध्यमों के जरिए भी सोने में निवेश कर रहे हैं। इसमें बिना फिजिकल सोना खरीदे सोने की कीमत में निवेश किया जा सकता है।

आने वाला त्योहारी और शादी का सीजन सोने की मांग को बढ़ा सकता है। भारत में शादी और त्योहारों में सोना खरीदना परंपरा का हिस्सा है, इसलिए शादी से जुड़ी खरीदारी आमतौर पर मजबूत रहती है। सोने के मुकाबले चांदी की एक खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए चांदी की कीमत पर ब्याज दर और डॉलर के अलावा दुनिया की औद्योगिक गतिविधियों और आर्थिक विकास का भी असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख