return to news
  1. TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही में 15% बढ़कर ₹13,884 करोड़ पर पहुंचा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

TCS Q2 Results: सितंबर तिमाही में 15% बढ़कर ₹13,884 करोड़ पर पहुंचा मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 08, 2026, 16:28 IST

सारांश

TCS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर ₹12 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.42 फीसदी की कमजोरी रही और यह स्टॉक BSE पर 2075.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 7.50 लाख करोड़ रुपये है।

शेयर सूची

TCS

TCS ने नतीजों के साथ ही अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है।

TCS Q2 Results: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने FY27 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़कर ₹13884 करोड़ हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹12,075 करोड़ था। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.42 फीसदी की कमजोरी रही और यह स्टॉक BSE पर 2075.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 7.50 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में भी 11.23% की बढ़ोतरी

TCS का ऑपरेशन से मिला कुल रेवेन्यू 11.23% बढ़कर ₹73,118 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹65,799 करोड़ था। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें 1.26% की बढ़ोतरी हुई। TCS की AI से होने वाली सालाना आय अब 3.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गई है। Q2 FY27 में यह कंपनी की कुल आय के 10% से ज्यादा है।

अलग-अलग सेक्टर में BFSI यानी बैंकिंग, फाइनेंस और इंश्योरेंस में 2.5% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि हुई। मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज दोनों में 3.1% की वृद्धि हुई। वहीं कंज्यूमर बिजनेस में 0.7% और एनर्जी, रिसोर्सेज एंड यूटिलिटीज में 0.5% की गिरावट आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में UK सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार रहा, जहां आय 3.5% बढ़ी। एशिया-पैसिफिक में 2%, जबकि नॉर्थ अमेरिका और कॉन्टिनेंटल यूरोप में 0.4% की वृद्धि हुई। इसके उलट भारत से TCS की आय 10.3% घट गई।

30 सितंबर 2026 तक TCS ने कुल 10,044 पेटेंट के लिए आवेदन किया है। इनमें से 241 पेटेंट के आवेदन इसी तिमाही में किए गए। कंपनी को अब तक 5,885 पेटेंट मिल चुके हैं, जिनमें 215 पेटेंट इसी तिमाही में मिले। इन पेटेंट में AI से जुड़े आविष्कार भी शामिल हैं।

डिविडेंड का ऐलान

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर ₹12 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 14 अक्टूबर, 2026 तय की गई है। कंपनी ने कहा, "दूसरा अंतरिम डिविडेंड शुक्रवार, 30 अक्टूबर, 2026 को कंपनी के इक्विटी शेयरहोल्डर्स को दिया जाएगा। यह डिविडेंड उन शेयरहोल्डर्स को मिलेगा जिनके नाम बुधवार, 14 अक्टूबर, 2026 को 'रजिस्टर ऑफ मेंबर्स' या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में शेयरों के 'बेनिफिशियल ओनर' के तौर पर दर्ज हैं।"

TCS के बड़े सौदे

TCS ने Porsche AG के साथ 5 साल की रणनीतिक साझेदारी की है और Porsche की जर्मनी स्थित मैनेजमेंट और IT कंसल्टिंग कंपनी MHP का अधिग्रहण करने का समझौता किया है। इसके अलावा, TCS ने Best Buy के भारत स्थित Global Capability Center (GCC) को अपने अधीन लेने और उसे AI Capability Center (AICC) में बदलने का समझौता किया है।

TCS के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि कंपनी को सभी अंतरराष्ट्रीय बाजारों और ज्यादातर उद्योगों में अच्छी और व्यापक वृद्धि देखने को मिली है। Porsche और Best Buy के साथ हुए ये दोनों सौदे सामान्य IT सेवाओं से अलग हैं। इनके जरिए TCS अपने ग्राहकों के साथ मिलकर ऐसे प्लेटफॉर्म बना रही है, जिनसे AI का बड़े स्तर पर इस्तेमाल और उसे औद्योगिक स्तर पर लागू करना आसान होगा।

TCS में कुल 5,98,056 कर्मचारी

सितंबर के अंत तक TCS में कुल 5,98,056 कर्मचारी थे। IT सर्विसेज में कर्मचारियों के छोड़ने की दर यानी एट्रिशन 13.3% पर स्थिर रही। कंपनी ने कर्मचारियों की स्किल बढ़ाने पर भी जोर दिया और तिमाही में ट्रेनिंग के घंटे 17% बढ़कर 1.71 करोड़ घंटे हो गए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख