return to news
  1. Stock Market Wrap: भारी बिकवाली के बाद शानदार रिकवरी, Sensex 303 अंक लुढ़का, Nifty 23405 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: भारी बिकवाली के बाद शानदार रिकवरी, Sensex 303 अंक लुढ़का, Nifty 23405 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 15:35 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, ICICI Bank, Trent, Power Grid और Tata Steel के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Infosys और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 03 जून को शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखी गई। हालांकि इसके बावजूद बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 303.67 अंकों की कमजोरी रही और यह 74346.17 तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 77.95 अंक टूटकर 23405.60 के लेवल पर बंद हुआ है। हालांकि एक समय पर Sensex करीब 1160 अंक और Nifty 50 भी 330 अंक तक लुढ़क गया था। इस हिसाब से बाजार ने मजबूत रिकवरी दिखाई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN, ICICI Bank में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी SBIN, ICICI Bank, Trent, Power Grid और Tata Steel के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ TCS, Tech Mahindra, HCL Tech, Infosys और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.48 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.10 फीसदी की कमजोरी रही।

IT शेयर हुए क्रैश

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन भी आज मिला-जुला रहा। निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा करीब 5.50 फीसदी लुढ़क गया। निफ्टी FMCG और रियल्टी इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी PSU बैंक आज करीब 1.75 फीसदी उछल गया। निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई बड़ी रिकवरी

बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। एक बड़ी वजह वैल्यू बाइंग है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में Sensex करीब 2.75 फीसदी लुढ़क चुका है। इस वजह से कई बेहतर शेयर अब सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में वैल्यू बाइंग होती है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा PSU बैंकों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख