return to news
  1. Merritronix IPO: आखिरी दिन अब तक 258 गुना सब्सक्राइब, चेक करें अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

मार्केट न्यूज़

Merritronix IPO: आखिरी दिन अब तक 258 गुना सब्सक्राइब, चेक करें अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 15:00 IST

सारांश

IPO का शेयर अलॉटमेंट 4 जून 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें रिफंड की प्रक्रिया इसके बाद शुरू होगी। वहीं कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है।

Merritronix ipo

Merritronix Limited इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्र में काम करती है।

Merritronix IPO: इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी Merritronix के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन तक यह इश्यू 258 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह एक BSE SME इश्यू है, जो कि 1 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसका प्राइस बैंड 141-149 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 70.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IPO का शेयर अलॉटमेंट 4 जून 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें रिफंड की प्रक्रिया इसके बाद शुरू होगी। वहीं कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन

अलग-अलग कैटेगरी की बात करें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 144.42 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) का कोटा 414.29 गुना भरा है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के हिस्से को 256.90 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इससे साफ है कि बड़े निवेशकों के साथ-साथ छोटे निवेशकों ने भी IPO में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Merritronix IPO के बारे में

Merritronix का IPO ₹70.03 करोड़ का है, जिसमें 47 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं है। IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल नए उपकरण और मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

निवेशकों के लिए एक लॉट में 1,000 शेयर रखे गए हैं। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना था। ऊपरी प्राइस बैंड ₹149 के हिसाब से न्यूनतम निवेश लगभग ₹2.98 लाख रहा।

Merritronix का बिजनेस

Merritronix Limited की स्थापना 1988 में हुई थी। कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) क्षेत्र में काम करती है और हाई-रिलायबिलिटी तथा मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और असेंबली तैयार करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख