मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड September 01, 2026, 07:32 IST
सारांश
शेयर बाजार में आज ईपीएल का शेयर 26.38% हिस्सेदारी की बिक्री की खबर के चलते फोकस में रहेगा। सीएनबीसी-टीवी18 के अनुसार यह डील 235 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर हो सकती है।

आज शेयर बाजार में कई कंपनियों पर निवेशकों की नजर होगी।
भारतीय शेयर बाजार में आज 1 सितंबर 2026 को कई बड़ी और दिग्गज कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। कंपनियों द्वारा जारी की गई नई जानकारियों, रणनीतिक फैसलों, बड़े सौदों की खबरों और एआई सेक्टर में हुए नए एग्रीमेंट्स के चलते ये स्टॉक्स आज निवेशकों और ट्रेडर्स के रडार पर बने रहेंगे। पैकेजिंग और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सेक्टर्स की दो प्रमुख कंपनियों ईपीएल लिमिटेड (EPL Ltd) और ई2ई नेटवर्क (E2E Networks Ltd) से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं। इन अहम खबरों के कारण आज के कारोबारी सेशन में इन दोनों कंपनियों के शेयर में बड़ा मूवमेंट देखने को मिल सकता है।
प्राइवेट इक्विटी दिग्गज ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली कंपनी एप्सिलॉन बिडको (Epsilon Bidco) स्पेशलिटी पैकेजिंग कंपनी ईपीएल लिमिटेड में अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से आई सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ईपीएल की प्रमोटर एप्सिलॉन बिडको एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपनी 26.38% तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। यह ब्लॉक डील लगभग 1,985 करोड़ रुपये की हो सकती है। इस ब्लॉक डील के लिए ऑफर प्राइस 235 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वर्तमान में प्रमोटर के पास कंपनी के लगभग 8.45 करोड़ शेयर मौजूद हैं। इतनी बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री की खबर सामने आने के बाद आज शेयर बाजार में ईपीएल के शेयर में तेज हलचल और भारी ट्रेडिंग देखने को मिल सकती है।
एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ई2ई नेटवर्क लिमिटेड के लिए एक बेहद बड़ी और राहत देने वाली खबर आई है। कंपनी ने भारत में स्थित एक सोवरेन एआई कंपनी के साथ एक बाइंडिंग टर्म शीट पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत ई2ई नेटवर्क उस सोवरेन एआई कंपनी को हाई परफॉर्मेंस वाले एनवीडिया ब्लैकवेल क्लाउड जीपीयू (NVIDIA Blackwell cloud GPUs) और उससे जुड़ी एलाइड सर्विसेज प्रदान करेगी। इस पूरे कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू लगभग 1,000 करोड़ रुपये है और यह समझौता जून 2029 तक लागू रहेगा।
ई2ई नेटवर्क द्वारा सोवरेन एआई कंपनी के साथ किया गया यह एग्रीमेंट कंपनी के एआई क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। देश में एआई और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जून 2029 तक के इस लंबे एग्रीमेंट से कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी को काफी मजबूती मिलेगी। एनवीडिया ब्लैकवेल जीपीयू की सप्लाई का यह बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की खबर से आज ई2ई नेटवर्क के शेयर में निवेशकों का भारी रुझान देखा जा सकता है और शेयर में अच्छी मजबूती आने की संभावना है।
आज 1 सितंबर को बाजार खुलने के साथ ही ईपीएल लिमिटेड और ई2ई नेटवर्क दोनों ही कंपनियों के शेयर दलाल स्ट्रीट पर खास आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। एक तरफ जहां ईपीएल में प्रमोटर द्वारा 235 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1,985 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बिक्री की खबर से शेयर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। वहीं दूसरी तरफ ई2ई नेटवर्क को मिला 1,000 करोड़ रुपये का एआई क्लाउड जीपीयू ऑर्डर कंपनी के फीचर बिजनेस को मजबूत आधार देगा। बाजार के एक्सपर्ट्स आज के ट्रेडिंग सेशन में इन दोनों स्टॉक्स से जुड़े हर बड़े अपडेट पर बारीकी से नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख