return to news
  1. शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22780 पर बंद

मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1124 अंक टूटा, निफ्टी 22780 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 15:43 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली L&T, Adani Ports, HUL, HDFC Bank, Power Grid और RIL जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ सिर्फ Infosys और Tech Mahindra ही ऐसे शेयर हैं, जो हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को आज 28 सितंबर को बड़ा झटका लगा। दरअसल, आज बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1124.02 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट रही और यह 72771.72 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 360.25 अंक या 1.56 फीसदी की बड़ी कमजोरी रही और यह 22780.25 के लेवल पर बंद हुआ है। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में उछाल आया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू भी घट गई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

L&T, Adani Ports में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली L&T, Adani Ports, HUL, HDFC Bank, Power Grid और RIL जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ सिर्फ Infosys ही ऐसा शेयर है, जो हल्की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.63 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.85 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी निवेशकों को निराशा हाथ लगी। आज NSE पर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी रही और यह 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया।

निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक टूट गए। निफ्टी मेटल, ऑटो, FMCG, प्राइवेट बैंक, केमिकल्स और सीमेंट इंडेक्स में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई है। इसके अलावा निफ्टी IT, मीडिया, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में क्यों आई बड़ी गिरावट?

शेयर बाजार में आज की बड़ी गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को फिर से खोलने को लेकर नई अनिश्चितता पैदा हो गई है। इस बीच आज के कारोबार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 2 फीसदी तक बढ़कर 99.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को लगातार दूसरे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 3,696 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के और मजबूत होने के बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 95.95 पर आ गया। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच विदेशी फंड की निकासी ने भी बाजार पर दबाव बनाया है। इन सभी वजहों से बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख