return to news
  1. Stocks to Watch: Infosys, RIL समेत टाटा मोटर्स और पेटीएम के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Infosys, RIL समेत टाटा मोटर्स और पेटीएम के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड October 26, 2026, 07:37 IST

सारांश

26 अक्टूबर को शेयर मार्केट में कुछ शेयरों में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है। इस लिस्ट में इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा मोटर्स और पेटीएम जैसे शेयरों के नाम शामिल हैं। एक नजर डालते हैं क्यों इन शेयरों पर निवेशकों की नजर गड़ी है।

शेयर सूची

RELIANCE
--
PAYTM
--
TMPV
--
INFY
--
स्टॉक्स टू वॉच

आज किन शेयरों पर गड़ी रहेगी निवेशकों की नजर (Photo: Shutterstock)

भारतीय शेयर मार्केट में आज का दिन खास रहने वाला है। शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के बाद जिन कंपनियों ने अपने दूसरे क्वार्टर के नतीजे जारी किए, उनके शेयरों पर क्या असर होगा, यह आज देखने को मिलेगा, इसके अलावा कुछ अन्य शेयर हैं, जो आज अलग-अलग वजहों से फोकस में रह सकते हैं। सितंबर क्वार्टर के नतीजे, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल मार्केटों से मिलने वाले संकेत आज कारोबार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। निवेशकों की नजर खास तौर पर आईटी, बैंकिंग, फार्मा और टेक्नोलॉजी सेक्टर के शेयरों पर रहेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys और Kotak Mahindra Bank पर नजर

आईटी कंपनी Infosys ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 6.2% की बढ़ोतरी के साथ 7,823 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी का रेवेन्यू भी 10.7% बढ़कर 49,244 करोड़ रुपये रहा। अब निवेशकों की नजर फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के ग्रोथ अनुमान और ऑपरेटिंग मार्जिन पर रहेगी।

Kotak Mahindra Bank का स्टैंडअलोन प्रॉफिट 29.5% बढ़कर 4,212 करोड़ रुपये पहुंच गया। नेट इंटरेस्ट इनकम में 15.7% की वृद्धि और खराब कर्ज के अनुपात में सुधार से बैंक के प्रदर्शन को मजबूती मिली है।

Coforge और Netweb Technologies में क्यों रहेगी हलचल?

Coforge का सितंबर तिमाही का प्रॉफिट 56.5% बढ़कर 588.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू में 53.6% की वृद्धि दर्ज हुई। आईटी सर्विसेज की मांग, नए ऑर्डर और भविष्य के कारोबार से जुड़े संकेत इस शेयर के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

Netweb Technologies का प्रॉफिट सालाना आधार पर 334.8% बढ़कर 136.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। रेवेन्यू में भी तेजी दिखी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार के कारण निवेशक कंपनी की आगे की ग्रोथ पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, तेज वृद्धि के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव का जोखिम भी बना रह सकता है।

बैंकिंग और फार्मा शेयर भी रहेंगे फोकस में

Bank of India का प्रॉफिट 25.4% बढ़कर 3,202.4 करोड़ रुपये रहा। नेट इंटरेस्ट इनकम में वृद्धि और ग्रॉस एनपीए में कमी पॉजिटिव संकेत हैं। हालांकि, प्रोविजन में बढ़ोतरी को भी निवेशक ध्यान से देखेंगे।

IndusInd Bank ने पिछले साल के घाटे के मुकाबले इस तिमाही में 1,176.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है। एसेट क्वॉलिटी और प्रोविजन में बदलाव शेयर की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

Dr. Reddy's Laboratories का प्रॉफिट 36% घटकर 913.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू में गिरावट के बीच निवेशक लागत, अमेरिकी बाजार में कारोबार और आने वाले समय में प्रॉफिट की स्थिति पर ध्यान देंगे।

Torrent Pharmaceuticals का रेवेन्यू 50.8% बढ़ा, लेकिन प्रॉफिट 9.6% घट गया। ऐसे में मार्जिन और लागत से जुड़े आंकड़े बाजार की प्रतिक्रिया के लिए अहम होंगे।

आज इन शेयरों पर भी रखें नजर

DCB Bank के मुनाफे में 28.3% की वृद्धि और एनपीए अनुपात में सुधार के कारण यह शेयर चर्चा में रह सकता है।

Apollo Micro Systems का मुनाफा 55.7% बढ़ा है। रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार, ऑर्डर और डिलीवरी से जुड़े अपडेट निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

Bharat Petroleum (BPCL): इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर रहने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मार्जिन पर असर पड़ सकता है। इसलिए निवेशक क्रूड के भाव और ईंधन कीमतों से जुड़े संकेतों पर नजर रखेंगे।

इसके अलावा Tata Consumer Products, Paytm, Mankind Pharma और REC भी आज खास निगरानी में रहेंगे, क्योंकि इनके सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित होने हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख