return to news
  1. Stocks to Watch: Nykaa के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, BSE और Lenskart समेत इन शेयरों पर भी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Nykaa के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, BSE और Lenskart समेत इन शेयरों पर भी नजर

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड November 05, 2026, 07:30 IST

सारांश

Dabur ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12% की बढ़त के साथ 506 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 453 करोड़ रुपये था। यह लगातार चौथी तिमाही है, जब कंपनी ने मुनाफे में दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की है।

Stock to watch

Nykaa का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 101.2 करोड़ रुपये हो गया।

गुरुवार, 5 नवंबर को शेयर बाजार में Dabur, BSE, Nykaa, Torrent Power, Apollo Hospitals और Apollo Tyres समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे। इन कंपनियों ने सितंबर तिमाही यानी Q2 FY27 के नतीजे जारी किए हैं। कुछ कंपनियों के मुनाफे और रेवेन्यू में अच्छी बढ़त देखने को मिली है, जबकि कुछ के मार्जिन पर दबाव रहा है। इसके अलावा Adani Power ने बिजली सप्लाई के लिए लंबी अवधि का समझौता किया है। आइए जानते हैं किन शेयरों से जुड़ी क्या खबर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Dabur

एफएमसीजी कंपनी Dabur ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12% की बढ़त के साथ 506 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 453 करोड़ रुपये था। यह लगातार चौथी तिमाही है, जब कंपनी ने मुनाफे में दो अंकों की ग्रोथ दर्ज की है। इस दौरान रेवेन्यू भी 11.7% बढ़कर 3,563 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 3,191 करोड़ रुपये था। हालांकि, EBITDA मार्जिन 18.4% से घटकर 17.8% रह गया।

Nykaa

Nykaa का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 101.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के ब्यूटी बिजनेस का ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) 4,454 करोड़ रुपये रहा। इसमें ऑनलाइन बिक्री, रिटेल स्टोर और अन्य ब्यूटी कारोबार शामिल हैं। ब्यूटी वर्टिकल की नेट सेल्स वैल्यू में 28% और EBITDA में 51% की बढ़त दर्ज की गई।

Torrent Power

Torrent Power का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 12.9% बढ़कर 838 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 742 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 24.5% बढ़कर 9,802 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA भी 15.5% की बढ़त के साथ 1,739 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन पिछले साल के 19% से घटकर 18% पर आ गया।

Apollo Hospitals

Apollo Hospitals ने सितंबर तिमाही में 660 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल के 494 करोड़ रुपये से 33.6% ज्यादा है। कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर 7,615 करोड़ रुपये और EBITDA 28.8% बढ़कर 1,191 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 14.9% से बढ़कर 15.6% हो गया। कंपनी के नतीजे CNBC-TV18 के पोल अनुमान से बेहतर रहे।

Apollo Tyres

Apollo Tyres का नेट प्रॉफिट 13.3% बढ़कर 292.2 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 16.6% बढ़कर 7,968.1 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर दबाव दिखाई दिया। EBITDA सालाना आधार पर 16.2% गिरकर 855 करोड़ रुपये रह गया। EBITDA मार्जिन भी 14.9% से घटकर 10.7% पर आ गया।

BSE

स्टॉक एक्सचेंज BSE ने दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 44.9% बढ़कर 809.15 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 558.43 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में 34.1% की बढ़त के साथ यह 1,432.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी 42.4% बढ़कर 984 करोड़ रुपये पहुंच गया। EBITDA मार्जिन 64.66% से बढ़कर 68.7% हो गया।

Sundaram Finance

Sundaram Finance का नेट प्रॉफिट 5.9% बढ़कर 517 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 488 करोड़ रुपये था। कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 21.1% की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,016 करोड़ रुपये पहुंच गई। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 19% बढ़कर 65,992 करोड़ रुपये हो गया।

PhysicsWallah

एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी PhysicsWallah का नेट प्रॉफिट लगभग दोगुना होकर 145.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल यह 72.3 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 18.2% बढ़कर 1,242 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 52.5% की बढ़त दर्ज की गई और यह 276 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन भी 17.2% से बढ़कर 22.2% पर पहुंच गया।

Adani Power

Adani Power ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के साथ 25 साल का पावर सप्लाई एग्रीमेंट किया है। इसके तहत कंपनी 1,234 मेगावाट बिजली की सप्लाई करेगी। इसके लिए 1,320 मेगावाट की इंस्टॉल्ड क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी को UPCL की ओर से जारी टेंडर में सफल बोलीदाता घोषित किए जाने के बाद यह समझौता हुआ है।

Balkrishna Industries

Balkrishna Industries का नेट प्रॉफिट 7.3% बढ़कर 293 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 273 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 45% बढ़कर 3,472 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA में भी 23.6% की बढ़त रही और यह 634 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 21.4% से घटकर 18.3% रह गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह 200% के डिविडेंड के बराबर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories