return to news
  1. DSP, HDFC और UTI ला रहे नए ETF NFO, यहां समझें किन सेक्टर में मिलेगा निवेश का मौका?

पर्सनल फाइनेंस

DSP, HDFC और UTI ला रहे नए ETF NFO, यहां समझें किन सेक्टर में मिलेगा निवेश का मौका?

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 09, 2026, 16:55 IST

सारांश

म्यूचुअल फंड बाजार में तीन नए ETF लॉन्च होने जा रहे हैं। DSP म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने अपने नए ETF NFO के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल किए हैं।

dsp-hdfc-uti-mutual-fund-file-sebi

DSP, एचडीएफसी और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने नए ETF के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट्स जमा कराए हैं।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए शेयर बाजार में नए और बेहतरीन विकल्प आने वाले हैं। देश के तीन प्रमुख फंड हाउसेज DSP म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड और यूटीआई म्यूचुअल फंड ने अपने नए एक्सचेंज ट्रेंडेड फंड्स यानी ETF के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट्स जमा किए हैं। इन तीनों म्यूचुअल फंड हाउसेज की योजना बाजार में ओपन-एंडेड स्कीम्स लाने की है। सेबी के पास जरूरी दस्तावेज दाखिल किए जाने के बाद इन तीनों फंड्स के मार्केट में आने का रास्ता साफ हो रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

DSP बीएसई इंश्योरेंस ETF की ये है डीटेल

DSP म्यूचुअल फंड ने सेबी के पास 'DSP बीएसई इंश्योरेंस ETF' नाम से एक ओपन-एंडेड स्कीम लॉन्च करने के लिए ऑफर डॉक्यूमेंट जमा किया है। NFO अवधि के दौरान इसका न्यू फंड ऑफर प्राइस अंडरलाइंग इंडेक्स की वैल्यू का 10 रुपये रहेगा। इस स्कीम में निवेशकों के लिए कोई भी एंट्री लोड और एग्जिट लोड नहीं रखा गया है। यह स्कीम निवेश के लिए कोई अलग प्लान या ऑप्शन पेश नहीं करती है और इसके जरिए कम से कम 5 करोड़ रुपये का मिनिमम टारगेट अमाउंट जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस ETF का परफॉरमेंस 'बीएसई इंश्योरेंस इंडेक्स TRI' के बेंचमार्क पर मापा जाएगा। इसमें निवेशक न्यूनतम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम का मुख्य निवेश उद्देश्य बीएसई इंश्योरेंस इंडेक्स के परफॉरमेंस के अनुरूप रिटर्न जनरेट करना है।

HDFC FTSE इंडिया इक्विटी ETF की है तैयारी

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 'एचडीएफसी FTSE इंडिया इक्विटी ETF' नाम से नई ओपन-एंडेड स्कीम लाने के लिए सेबी के पास ऑफर डॉक्यूमेंट दाखिल किया है। NFO के दौरान इसका न्यू फंड ऑफर प्राइस अंडरलाइंग इंडेक्स की वैल्यू का 1/100वां हिस्सा होगा। इस स्कीम में भी एंट्री लोड और एग्जिट लोड शून्य रहेगा। यह स्कीम भी निवेश के लिए कोई अलग प्लान या ऑप्शन नहीं देती है और इसका मिनिमम टारगेट अमाउंट 5 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसका परफॉरमेंस 'FTSE इंडिया इक्विटी इंडेक्स TRI' के बेंचमार्क पर परखा जाएगा। इस स्कीम में न्यूनतम एप्लिकेशन अमाउंट केवल 500 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य फीस और खर्चों से पहले FTSE इंडिया इक्विटी इंडेक्स TRI के अनुरूप रिटर्न देना है।

यूटीआई बीएसई इंडिया डिफेंस ETF

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने 'यूटीआई बीएसई इंडिया डिफेंस एक्सचेंज ट्रेंडेड फंड' नाम से ओपन-एंडेड स्कीम के लिए सेबी में ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कराया है। NFO के दौरान इसका प्राइस 10 रुपये रहेगा। इस स्कीम में भी एंट्री और एग्जिट लोड पूरी तरह शून्य होगा। यह स्कीम भी कोई अलग प्लान या ऑप्शन नहीं देती है और इसका मिनिमम टारगेट अमाउंट 5 करोड़ रुपये तय किया गया है। इसका परफॉरमेंस 'बीएसई इंडिया डिफेंस TRI' के आधार पर मापा जाएगा। इसमें निवेशक न्यूनतम 5,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। इसका उद्देश्य खर्चे से पहले अंडरलाइंग इंडेक्स के प्रतिभूतियों के टोटल रिटर्न के समान रिटर्न प्रदान करना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख