return to news
  1. EPFO का बड़ा कदम, अब चेहरे से एक्टिवेट होगा UAN नंबर, जानिए उमंग ऐप का आसान तरीका

पर्सनल फाइनेंस

EPFO का बड़ा कदम, अब चेहरे से एक्टिवेट होगा UAN नंबर, जानिए उमंग ऐप का आसान तरीका

Upstox

4 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 17:08 IST

सारांश

EPFO ने उमंग ऐप पर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए UAN जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट करने की नई सुविधा शुरू की है। इससे नए और पुराने दोनों कर्मचारियों को फायदा होगा। इस प्रोसेस के लिए आधार नंबर, लिंक मोबाइल नंबर और आधार फेस आरडी ऐप की जरूरत होगी।

epfo-uan-generation-activation-umang-app

उमंग ऐप के जरिए आप घर बैठे कई सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए एक नई और आधुनिक सुविधा शुरू की है। अब EPFO मेंबर्स उमंग ऐप पर आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN आसानी से जनरेट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। यह नई सर्विस उन कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी जो पहली बार EPFO सिस्टम से जुड़ रहे हैं, या जिनके पास पहले से UAN नंबर तो मौजूद है लेकिन उन्होंने इसे अभी तक एक्टिवेट नहीं किया है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इस नई सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि UAN मिलने के बाद मेंबर्स EPFO की तमाम ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ अपने मोबाइल से ही उठा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

उमंग ऐप के माध्यम से UAN जनरेट और एक्टिवेट करने के लिए मेंबर्स के पास कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए। सबसे पहले मेंबर के पास एक वैलिड Aadhaar होना चाहिए। इसके साथ ही ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर चालू स्थिति में होना जरूरी है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यूजर के स्मार्टफोन में आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल होना चाहिए। इन तीनों चीजों की मदद से ही बायोमेट्रिक चेहरा स्कैन करने की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी और UAN से जुड़ी सेवाएं बिना किसी रुकावट के काम करेंगी।

उमंग ऐप पर नया UAN जनरेट और एक्टिवेट करने का तरीका

अगर आपके पास UAN नंबर नहीं है और आप नया UAN बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले उमंग ऐप खोलकर 'UAN अलॉटमेंट एंड एक्टिवेशन' वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और कंसेंट बॉक्स पर टिक करके सेंड ओटीपी पर टैप करें। मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट करें। इसके बाद सिस्टम चेक करेगा कि क्या आपके मोबाइल पहले कोई UAN जुड़ा है या नहीं। अगर UAN नहीं जुड़ा है, तो आपको फेस ऑथेंटिकेशन वाले पेज पर ले जाया जाएगा। वहां कंसेंट बॉक्स पर टिक करके फेस ऑथेंटिकेशन पर टैप करें। चेहरा स्कैन होते ही सिस्टम आपकी डिटेल्स फेच कर लेगा और एक नया UAN जनरेट कर देगा। यह UAN SMS के जरिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

पहले से मौजूद UAN को एक्टिवेट करने का प्रोसेस

जिन मेंबर्स के पास पहले से UAN नंबर मौजूद है, लेकिन उन्होंने इसे अब तक एक्टिवेट नहीं किया है, उन्हें उमंग ऐप खोलकर 'UAN एक्टिवेशन' के ऑप्शन में जाना होगा। यहां अपना UAN, और मोबाइल नंबर डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। आधार से लिंक मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करें। इसके बाद UIDAI API के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें। वेरिफिकेशन सफल होते ही आपका UAN एक्टिवेट हो जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक टेम्पररी पासवर्ड भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही EPFO डेटाबेस में आपका फोटो और एड्रेस भी अपडेट हो जाएगा।

पहले से एक्टिवेटेड UAN का फेस ऑथेंटिकेशन कैसे करें?

जिन मेंबर्स का UAN पहले से एक्टिवेट है और वे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए EPFO रिकॉर्ड को अपडेट करना चाहते हैं, उन्हें उमंग ऐप में 'फेस ऑथेंटिकेशन ऑफ ऑलरेडी एक्टिवेटेड UAN' पर टैप करना होगा। इसके बाद कंसेंट देकर फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सिस्टम यूआईडीएआई एपीआई का इस्तेमाल करके यूजर की पहचान वेरीफाई करेगा और UAN, आधार और मोबाइल नंबर की जानकारी फेच कर लेगा। प्रक्रिया पूरी होते ही EPFO के आधिकारिक रिकॉर्ड में वेरीफाइड जानकारी अपने आप अपडेट हो जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख