return to news
  1. Stock Market Wrap: KOSPI में 10% की गिरावट से सहमा भारतीय बाजार, Sensex 893 अंक लुढ़का, Nifty 23824 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: KOSPI में 10% की गिरावट से सहमा भारतीय बाजार, Sensex 893 अंक लुढ़का, Nifty 23824 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 23, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, TCS, BEL, Adani Ports और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, Maruti Suzuki, Axis Bank और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 893.39 अंकों की बड़ी गिरावट रही और यह 76200.68 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 278.80 अंकों की कमजोरी के साथ 23824.10 के लेवल पर बंद हुआ है। इस गिरावट की बड़ी वजह एशियाई बाजारों में कमजोरी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली रही। सबसे बड़ा झटका दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार से आया। वहां का प्रमुख सूचकांक KOSPI 10% तक गिर गया, जिसके बाद एक्सचेंज को 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys समेत ये रहे टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Infosys, TCS, BEL, Adani Ports और Tata Steel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Power Grid, Maruti Suzuki, Axis Bank और Sun Pharma जैसे कुछ शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल में 3 फीसदी की गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी मेटल में रही और यह 3 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी IT इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, PSU बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में करीब 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज रही।

निफ्टी रियल्टी भी एक फीसदी से ज्यादा टूट गया। वहीं निफ्टी ऑटो, FMCG, प्राइवेट बैंक और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 1 फीसदी तक उछल गया है। इसके अलावा हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुआ है।

बाजार में अचानक क्यों आई कमजोरी?

भारतीय शेयर बाजार को सबसे बड़ा झटका दक्षिण कोरिया के बाजार से आया। वहां का प्रमुख सूचकांक KOSPI 10% तक गिर गया, जिसके बाद एक्सचेंज को 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। यह कदम निवेशकों की घबराहट और तेज बिकवाली को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया। ट्रेडिंग दोबारा शुरू होने के बाद भी KOSPI की गिरावट बढ़कर 9% से ज्यादा हो गई।

इसके अलावा जापान का Nikkei 225 करीब 3.2% गिर गया, चीन का Shanghai Composite 2% तक फिसल गया और हांगकांग का Hang Seng भी लगभग 2% नीचे कारोबार करता दिखा। दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है और सोमवार को FIIs ने करीब 635.91 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू भी 6 पैसे गिरकर 94.69 के स्तर पर आ गई। इन सभी वजहों ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख