return to news
  1. Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स में तेजी से बाजार की शानदार वापसी, Sensex 77 अंक उछला, Nifty 23649 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT स्टॉक्स में तेजी से बाजार की शानदार वापसी, Sensex 77 अंक उछला, Nifty 23649 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 15:38 IST

सारांश

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Infosys, Bharti Airtel, Bajaj Finserv और Sun Pharma के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, Power Grid, SBIN, NTPC और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 मई को शुरुआती गिरावट के बाद शानदार वापसी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 77.05 अंकों की तेजी रही और यह 75315.04 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 6.45 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 23649.95 के लेवल पर बंद हुआ है। बता दें कि आज Sensex एक समय पर कल के क्लोजिंग से 1057 अंक गिरकर 74,180.26 के स्तर तक लुढ़क गया था। लेकिन बाद में इसने मजबूत वापसी की और गिरावट की भरपाई कर ली।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, Infosys में तेजी

आज Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Tech Mahindra, Infosys, Bharti Airtel, Bajaj Finserv और Sun Pharma के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tata Steel, Power Grid, SBIN, NTPC और Maruti Suzuki जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.18 फीसदी टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.26 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IT स्टॉक्स में दिखी जमकर खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक में रही और ये करीब 2 फीसदी तक लुढ़क गए। निफ्टी ऑटो में भी 1.50 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही।

इसके अलावा निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ निफ्टी IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। निफ्टी फार्मा, प्राइवेट बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार में रिकवरी की क्या है वजहें?

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। बाजार में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। पिछले 6 महीने में सेंसेक्स करीब 11 फीसदी लुढ़क गया है। ऐसे में अब वैल्यू बाइंग हो रही है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा रुपये में गिरावट के बीच IT स्टॉक्स में तेजी नजर आ रही है। इसके चलते आज IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इन सभी कारणों से बाजार में रिकवरी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख