return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 789 अंक उछला, Nifty 23689 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 789 अंक उछला, Nifty 23689 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 14, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bharti Airtel, Eternal, HDFC Bank, Sun Pharma और Adani Ports जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, TCS और HUL के शेयर टॉप लुजर्स रहे।

stock market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। (Image: Shutterstock)

Stock Market: पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद आज 14 मई को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 789.74 अंकों की तेजी रही और यह 75,398.72 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 277 अंक उछलकर 23689.60 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और चीन के बीच बातचीत से जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा वैल्यू बाइंग भी बाजार में बढ़त की एक अहम वजह है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Bharti Airtel, Eternal, HDFC Bank, Sun Pharma और Adani Ports जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, TCS और HUL के शेयर टॉप लुजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में मामूली गिरावट देखी गई।

फार्मा और मेटल स्टॉक्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। इसके अलावा निफ्टी मेटल भी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया।

निफ्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT में 1.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

शेयर बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और चीन के बीच चल रही बातचीत को लेकर बनी उम्मीदों से निवेशकों का भरोसा बना है। उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात से ईरान विवाद को हल करने में मदद मिलेगी। पिछले 5 कारोबारी दिनों में Sensex में 4.30 फीसदी या 3350 अंकों की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में वैल्यू बाइंग भी हो रही है। फार्मा और मेटल शेयरों में भी खरीदारी ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख