return to news
  1. Wholesale Inflation: कच्चे तेल के झटके से थोक महंगाई में तेज उछाल, 42 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा आंकड़ा

बिजनेस न्यूज़

Wholesale Inflation: कच्चे तेल के झटके से थोक महंगाई में तेज उछाल, 42 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा आंकड़ा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 14, 2026, 14:25 IST

सारांश

Wholesale Inflation: कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहता। इससे ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, फैक्ट्रियों की लागत बढ़ती है और लगभग हर चीज की कीमत पर दबाव आता है।

WPI Inflation

WPI Inflation: अप्रैल में क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की महंगाई 67.18% तक पहुंच गई।

Wholesale Price Index: भारत में थोक महंगाई अप्रैल में बढ़कर 8.3% पर पहुंच गई, जो पिछले 42 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। मार्च में यह 3.88% थी, यानी सिर्फ एक महीने में इसमें बहुत तेज उछाल आया। इसका सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर

दरअसल, कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर सिर्फ पेट्रोल-डीजल तक सीमित नहीं रहता। इससे ट्रांसपोर्ट महंगा होता है, फैक्ट्रियों की लागत बढ़ती है और लगभग हर चीज की कीमत पर दबाव आता है। अप्रैल में क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की महंगाई 67.18% तक पहुंच गई, जबकि सिर्फ क्रूड पेट्रोलियम की inflation 88% से ज्यादा रही। पेट्रोल की महंगाई 32.4% और डीजल की 25.19% तक पहुंच गई। LPG, जो मार्च में सस्ती हो रही थी, अप्रैल में 10.92% महंगी हो गई। यानी ऊर्जा से जुड़ी चीजों में तेज महंगाई देखने को मिली।

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर असर

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर भी इसका असर दिखा। फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाले chemicals, metals, textiles और cement जैसे सामान महंगे हुए हैं। इसका मतलब है कि कंपनियों की लागत बढ़ रही है, और आने वाले समय में वे यह बोझ ग्राहकों पर डाल सकती हैं, जिससे आम लोगों के लिए चीजें और महंगी हो सकती हैं।

खाने-पीने की चीजों में राहत

हालांकि खाने-पीने की चीजों में राहत बनी हुई है। सब्जियों, खासकर आलू और प्याज की कीमतें अभी भी नीचे हैं, जिससे food inflation ज्यादा नहीं बढ़ी। लेकिन अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं, तो इसका असर धीरे-धीरे रोजमर्रा के सामान पर भी दिख सकता है।

अगला लेख