return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल, रुपये और FII सेलिंग ने बिगाड़ा मूड, Sensex 1312 अंक लुढ़का, Nifty 23815 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल, रुपये और FII सेलिंग ने बिगाड़ा मूड, Sensex 1312 अंक लुढ़का, Nifty 23815 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 11, 2026, 15:55 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, IndiGo, SBIN, Bharti Airtel और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, HUL, Adani Ports, ICICI Bank और Kotal Mahindra Bank जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 मई बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1312.91 अंकों की कमजोरी रही और यह 76,015.28 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 360.30 अंक टूटकर 23815.85 के लेवल पर आ गया। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट और विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan, IndiGo समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Titan, IndiGo, SBIN, Bharti Airtel और Eternal जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Sun Pharma, HUL, Adani Ports, ICICI Bank और Kotal Mahindra Bank जैसे कुछ शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी गिरावट देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.07 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में रही और यह करीब 3.50 फीसदी लुढ़क गया। निफ्टी रियल्टी भी 3 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है।

इसके अलावा निफ्टी PSU बैंक, ऑयल एंड गैस और मीडिया इंडेक्स में 2.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो भी 1.50 फीसदी से अधिक टूट गया। निफ्टी IT, मेटल और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा समेत कुछ इंडेक्स हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है और ब्रेंट क्रूड का भाव 4.32 फीसदी की बढ़त के साथ 105.7 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में रुपया दबाव में आ गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 139 पैसे गिरकर 94.90 पर पहुंच गया।

विदेशी निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार को 4,110.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। FIIs की लगातार बिकवाली का भी घरेलू बाजारों पर असर पड़ता है। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने की अपील की है। इसके साथ ही अगले एक साल तक सोना खरीदने और विदेश घूमने जैसे खर्च टालने के लिए कहा गया है। इस खबर के बाद निवेशक सतर्क हो गए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख