return to news
  1. Stock Market Wrap: बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स में भारी खरीदारी, Sensex 940 अंक उछला, Nifty 24330 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बैंकिंग समेत कई सेक्टर्स में भारी खरीदारी, Sensex 940 अंक उछला, Nifty 24330 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Trent, Asian Paints, SBIN और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ RIL, HCL Tech, Power Grid, L&T और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 06 मई को जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 940.73 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 77958.52 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 298.15 अंक उछलकर 24330.95 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों ने आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट किया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo समेत कई शेयरों में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Trent, Asian Paints, SBIN और Eternal जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ RIL, HCL Tech, Power Grid, L&T और Infosys जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.74 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.90 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत लगभग सभी इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज लगभग सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। निफ्टी IT, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।

शेयर बाजार में क्यों आई रैली?

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने की उम्मीदों ने जोर पकड़ी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिलहाल रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के साथ एक "पूर्ण और अंतिम समझौता" करने की दिशा में "बड़ी प्रगति" हुई है। इसके अलावा क्रूड ऑयल में गिरावट और रुपये में मजबूती ने भी आज मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख