return to news
  1. Stock Market: फिर बढ़ा US-Iran तनाव, रुपया नए रिकॉर्ड-लो पर, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: फिर बढ़ा US-Iran तनाव, रुपया नए रिकॉर्ड-लो पर, इन फैक्टर्स ने बढ़ाई बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 10:53 IST

सारांश

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तनाव बढ़ने की खबर है। दोनों देशों के बीच खाड़ी क्षेत्र में फिर से हमले हुए हैं। ये टकराव खासकर Strait of Hormuz पर नियंत्रण को लेकर बढ़ रहा है, जो दुनिया के लिए बहुत अहम तेल सप्लाई का रास्ता है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 05 मई को बिकवाली का दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 525 अंकों की गिरावट रही और यह 76745 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी करीब 170 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह टूटकर 23949.40 पर आ गया। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से आज मार्केट का सेंटीमेंट खराब हुआ है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल में उछाल है जबकि डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में कमजोरी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में गिरावट की वजहें क्या हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

US-Iran तनाव बढ़ा

अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में तनाव बढ़ने की खबर है। दोनों देशों के बीच खाड़ी क्षेत्र में फिर से हमले हुए हैं। ये टकराव खासकर Strait of Hormuz पर नियंत्रण को लेकर बढ़ रहा है, जो दुनिया के लिए बहुत अहम तेल सप्लाई का रास्ता है।

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान की 6 सैन्य नौकाएं नष्ट कर दीं। दूसरी तरफ ईरान ने यूएई के एक बड़े तेल ठिकाने पर हमला किया। तनाव बढ़ने से सीजफायर टूटने का खतरा पैदा हो गया है।

क्रू़ड ऑयल में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने का असर क्रूड ऑयल के भाव पर भी दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव एक बार फिर 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। भारत अपनी तेल जरूरतों का करीब 80 फीसदी आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने का भारत पर नकारात्मक असर पड़ता है।

रुपया नए रिकॉर्ड-लो पर

आज शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 95.43 पर गिर गया। आज इसमें 20 पैसे की गिरावट आई। कमजोर रुपये के चलते भी मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। हांगकांग का Hang Seng Index गिरावट में कारोबार कर रहा था। वहीं, अमेरिकी बाजार भी सोमवार को लाल निशान में बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Dow Jones Industrial Average में तेज गिरावट आई, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।

ज्यादातर सेक्टर्स लाल निशान पर

आज NSE पर ज्यादातर सेक्टर्स में गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस समेत लगभग सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट नजर आ रही है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख