return to news
  1. PNB Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 14% का उछाल, लेकिन NII में गिरावट, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

PNB Q4 Results: नेट प्रॉफिट में 14% का उछाल, लेकिन NII में गिरावट, डिविडेंड का भी ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 05, 2026, 14:08 IST

सारांश

PNB Q4 Results: मार्च तिमाही के दौरान PNB की इंटरेस्ट इनकम में थोड़ी कमी आई। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 3.5 फीसदी घटकर 10,380 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,757 करोड़ रुपये थी।

शेयर सूची

PNB

PNB ने निवेशकों के लिए ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है।

PNB Q4 Results: पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज 05 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी बढ़कर ₹5,225 करोड़ पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा ₹4,567 करोड़ था। नतीजों के बीच बैंक के शेयरों में 1.19 फीसदी की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 107.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैप 1.23 लाख करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

PNB ने किया डिविडेंड का ऐलान

बैंक ने निवेशकों के लिए ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश भी की है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 3 रुपये (150%) का डिविडेंड प्रस्तावित किया गया है। यह प्रस्ताव बैंक की आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।"

NII में गिरावट

मार्च तिमाही के दौरान PNB की इंटरेस्ट इनकम में थोड़ी कमी आई। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना 3.5 फीसदी घटकर 10,380 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 10,757 करोड़ रुपये थी। देश के तीसरे सबसे बड़े PSU लेंडर ने Q4 FY26 के लिए 2.61 फीसदी का घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 2.96 फीसदी था। इस तरह इसमें लगभग 30 बेसिस पॉइंट्स की कमी आई।

एसेट क्वालिटी में सुधार

PNB की एसेट क्वालिटी में क्रमिक रूप से सुधार हुआ। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) रेशियो Q4 में घटकर 2.95 फीसदी रह गया, जो पिछली तिमाही में 3.19 फीसदी था। वहीं नेट NPA रेशियो तिमाही आधार पर 0.32 फीसदी से घटकर 0.29 फीसदी रह गया।

PNB ने इस तिमाही में प्रोविजन (खराब लोन के लिए रखी रकम) भी कम कर दिए, जो घटकर ₹424 करोड़ रह गए, जबकि पिछली तिमाही में ₹1,150 करोड़ थे। बैंक के डिपॉजिट और लोन में भी बढ़त दिखी। टर्म डिपॉजिट 10.9% बढ़कर ₹11.01 लाख करोड़ हो गया और रिटेल लोन 8.3% बढ़कर ₹2.81 लाख करोड़ पहुंच गया। बैंक की कमाई की क्षमता (RoA) भी थोड़ी बेहतर हुई और 1.06% तक पहुंच गई। साथ ही बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत हुई, जहां Tier-1 रेशियो बढ़कर 13.62% हो गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख